Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, DMK पीछे

Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार ऐसा मोड़ आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। शुरुआती रुझानों में नए राजनीतिक चेहरे मजबूती से उभरते दिख रहे हैं, जबकि पुरानी पार्टियों की पकड़ कमजोर होती नजर आ रही है। कई बड़ी सीटों पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 May 2026, 10:16 AM IST

Chennai: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों ने राजनीतिक हलकों में बड़ा भूचाल ला दिया है। शुरुआती मतगणना में तमिलनाडु की राजनीति पूरी तरह बदलती नजर आ रही है, जहां अब तक मजबूत मानी जा रही डीएमके (DMK) पीछे चलती दिख रही है। वहीं अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके (TVK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 सीटों पर बढ़त बना ली है।

कौन कहां से आगे?

तमिलनाडु की सियासत हमेशा से डीएमके और एआईएडीएमके के बीच सिमटी रही है, लेकिन इस बार तस्वीर बदलती दिख रही है। टीवीके की एंट्री ने राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिला दिया है। खास बात यह है कि टीवीके प्रमुख विजय खुद पेरम्बूर और तिरुचि ईस्ट दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं, जिससे उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल कोलाथुर में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन लगातार तीसरी बार जीत का रिकॉर्ड बनाए हुए हैं, लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। वहीं एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पाडी के पलानीस्वामी अपनी एडप्पाडी सीट से मजबूती से मैदान में डटे हुए हैं।

चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट भी इस चुनाव में चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जहां से उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने एआईएडीएमके और टीवीके दोनों के उम्मीदवार चुनौती पेश कर रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के डीएमके में शामिल होने के बाद उनकी बोडिनायकनूर सीट पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जहां वे पिछली बार भारी अंतर से जीते थे।

Location :  Chennai

Published :  4 May 2026, 10:16 AM IST