
गुजरात के वलसाड में रफ्तार ने ढाया कहर
Valsad: गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बेलगाम कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर हो गई। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की आगे की जांच मे जुट गई है।
जानकारी के अनुसार हादसा कपराड़ा तहसील स्थित कुंभघाट के पास एक मोड़ पर हुआ।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दो लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह परिवार कपराड़ा के अंबा जंगल गांव का निवासी था और इको कार से सफर कर रहा था। कुंभ घाट के मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, हादसे की जांच के साथ ही पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई करने में लग गई है। हादसे की खबर अंबा जंगल गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
Location : Valsad
Published : 20 February 2026, 6:58 PM IST
Topics : car rams into truck Gujarat Road Accident Valsad