
शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन
Bhopal: मध्य प्रदेश के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां श्रीमती काशी बाई का आज सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल स्थित उनके आवास 9-बी, साकेत नगर में रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सीहोर जिले के ग्राम जैत ले जाया जाएगा। आज दोपहर 3 बजे ग्राम जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीमती काशी बाई केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सौतेली माँ थीं, सगी माँ का निधन बचपन में ही हो गया था।
शिवराज सिंह चौहान की जन्मदात्री मां का नाम सुंदरबाई चौहान था। उनका निधन शिवराज के बचपन में ही हो गया था। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने दूसरी शादी की, जिनसे काशीबाई उनके परिवार का हिस्सा बनीं। काशीबाई से उनके एक बेटे वरुण का जन्म हुआ। वहीं, सुंदरबाई से शिवराज सिंह चौहान के अलावा नरेंद्र सिंह, रोहित सिंह और बेटी शशि का जन्म हुआ था।
Location : Bhopal
Published : 30 October 2026, 10:47 AM IST