खुलते ही शेयर बाजार ने लगाया गोता, फिर संभला

भारतीय शेयर बाजार आज हल्की बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 24,398.50 से फिसलकर 24,300.70 के पास सपोर्ट लेकर संभला। वहीं सेंसेक्स भी शुरुआती तेजी के बाद गिरकर 77,798.28 तक पहुंचा, लेकिन बाद में सीमित दायरे में स्थिर होकर फिर से सुधार दिखाने लगा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 May 2026, 10:20 AM IST

New Delhi: भारतीय शेयर बाजार कल के मुकाबले आज हल्की बढ़त पर खुला परंतु कुछ ही देर में गोता (गिर) लगाने लगा। कल के 24,330.95 अंक के मुकाबले आज सुबह 24,398.50 पर निफ्टी-50 ने शुरूआत की परंतु वहीं से फिसलने लगा। 24,300.70 अंक पर ,समर्थन हासिल करने के बाद बाजार संभलता हुआ दिखा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कल के मुकाबले 341 अंको की बढ़त के साथ खुला लेकिन यह स्थिर नहीं रह पाया। मार्केट धीरे धीरे कर के 77,798.28 पर चला गया। उसने कल के अपने क्लोजिंग स्तर को तोड़ दिया। निवेशकों में चिंता बढ़ने लगी परंतु यहां से मार्केट ने सपोर्ट हासिल करते हुए फिर तेजी पकड़ी और वो काफी देर तक एक सीमित दायरे में काम करते दिखा।

निफ्टी बैंक इंडेक्स मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी नेक्स्ट 50 में बढ़त रही। शुरुआती कारोबार में आईटी, ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में ट्रेंट, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एसबीआई और भारती एयरटेल शामिल रहे। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और इंडिगो के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे दिग्गज शेयरों में दबाव देखने को मिला।

आज जारी होंगे कई बड़ी कंपनियों के नतीजे

ACME Solar Holdings, Apollo Pipes, Bajaj Holdings & Investment, Bharat Forge, Biocon, Dabur India, Escorts Kubota, Lupin, MRF, Pidilite Industries, Sonata Software, Thermax, Thyrocare Technologies, Westlife Foodworld और Wonderla Holidays आदि कंपनियों के नतीजे आने हैं।

निवेशकों की इन पर रहेगी नजर

Gateway Distriparks, Gravita India, Kennametal India, Route Mobile, V-Mart Retail और Vijaya Diagnostic Centre के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

Location :  New Delhi

Published :  7 May 2026, 10:20 AM IST