IRCTC को टक्कर देने आया RailOne ऐप, यात्रा से पहले जानें कौन सा ऐप है सबसे बेस्ट

रेलवे का नया RailOne ऐप IRCTC को चुनौती दे रहा है। इसमें टिकट बुकिंग के साथ जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रैकिंग और फूड जैसी सुविधाएं हैं। IRCTC अभी भी भरोसेमंद है, लेकिन RailOne एक ऑल-इन-वन सुपर ऐप बनकर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।, लेकिन क्या आप जानते हैं RailOne ऐप के बारे में?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 June 2026, 4:04 PM IST

New Delhi: भारतीय रेलवे की डिजिटल दुनिया में इन दिनों एक नए ऐप की खूब चर्चा हो रही है। वर्षों से टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों की पहली पसंद रहे IRCTC को अब RailOne से चुनौती मिलती दिखाई दे रही है। रेलवे द्वारा लॉन्च किए गए इस नए ऐप को सुपर ऐप भी कहा जा रहा है, क्योंकि यह सिर्फ टिकट बुकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि रेलवे से जुड़ी कई सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।

ऐसे में यात्रियों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब IRCTC पहले से मौजूद है तो RailOne की जरूरत क्यों है? आखिर दोनों ऐप में क्या अंतर है और यात्रा के लिए किसे चुनना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। अगर आप ज्यादातर ट्रेन से ट्रेवल करते हैं, तो इन दोनों ऐप के बीच के अंतर जान लें ताकि अगली बार आसानी से कन्फर्म टिकट बुक कर पाएं।

क्या है फर्क IRCTC और RailOne में?

IRCTC लंबे समय से रेलवे टिकट बुकिंग का सबसे मशहूर प्लेटफॉर्म रहा है। खासकर रिजर्वेशन और तत्काल टिकट के मामले में लाखों यात्री आज भी इसी ऐप पर भरोसा करते हैं। वहीं, RailOne ने खुद को कई सर्विस के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में बनाया है।

Railway Recruitment 2026: आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, बिना परीक्षा और इंटरव्यू सीधे मेरिट से होगा चयन

RailOne की खास बात यह है कि इसमें रिजर्व टिकट के अलावा जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल टिकट खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध है। पहले इन सेवाओं के लिए अलग से UTS ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब रेलवे कई सुविधाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की ओर में काम कर रहा है।

क्यों पसंद आ रहा है RailOne?

यात्रियों को RailOne में सिंगल साइन-ऑन और प्रोफाइल सेव करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ती। कई यूजर्स का कहना है कि सामान्य और जनरल टिकट बुकिंग के दौरान यह ऐप काफी तेज काम करता है। इसके अलावा ट्रेन ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेटस, कोच पोजिशन और फूड ऑर्डर जैसी सुविधाएं इसे और उपयोगी बनाती हैं। यही वजह है कि यह ऐप तेजी से यात्रियों को काफी पसंद आ रहा है।

महराजगंज: आनंदनगर रेलवे स्टेशन का DG Railway ने जाना हाल, बोले-यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

कौन सा प्लेटफॉर्म है सबसे बेस्ट?

अगर आप सिर्फ रिजर्व या तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो IRCTC अब भी एक मजबूत और भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है। दूसरी तरफ, यदि आप रेलवे से जुड़ी और सेवाएं एक ही ऐप में चाहते हैं, तो RailOne आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने इसमें तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याओं की शिकायत भी की है। ऐसे में दोनों ऐप्स की अपनी-अपनी खूबियां हैं और आपकी जरूरतों के आधार पर सही ऑप्शन अलग-अलग हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  1 June 2026, 4:04 PM IST