ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत: RailOne ऐप से टिकट खरीदने पर मिलेगी सीधी छूट, जानें कब से शुरू होगा ऑफर
रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए RailOne ऐप से जनरल टिकट खरीदने पर 3% की सीधी छूट का ऐलान किया है। यह सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। किसी भी डिजिटल पेमेंट माध्यम से भुगतान करने पर यह छूट मिलेगी। इससे यात्रियों को आर्थिक फायदा और टिकट काउंटरों पर भीड़ से राहत मिलेगी।