
केंद्रीय कैबिनेट ने दी परिसीमन बिल को मंजूरी (Img: X)
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधनों को मंजूरी दी गई है। बैठक में संसद की आगामी विशेष बैठक को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही कई बड़े फैसले भी लिए गए।
संसद में 50 फीसदी सीट बढ़ाने को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। बढ़ी हुई सीटों अगले 25 साल तक प्रीज रहेंगी।
जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर डिलिमिटेशन प्रोसेस को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए डिलिमिटेशन कमीशन बनाने का भी प्रस्ताव है। हालांकि, बदले हुए बिल के डिटेल्ड प्रोविजन्स अभी सामने आने बाकी हैं।
संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े विधेयक को मंजूरी दे दी है। 30 नवंबर को यह विधेयक लोकसभा में पेश हो सकता है
#PMModi #CabinetMeeting #DelimitationBill #ModiCabinet #LokSabha #WomenReservation #ParliamentSession #Trending #Viral @narendramodi @PMOIndia
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 27, 2026
डिलिमिटेशन बिल को महिला रिजर्वेशन लागू करने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। महिला रिजर्वेशन एक्ट में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें रिजर्व करने का प्रावधान है।
तीन दिन का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर बढ़ी सियासी हलचल
लोकसभा 30 नवंबर को और राज्यसभा 2 दिसंबर को शुरू होगी। संसद की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान डिलिमिटेशन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल पेश किए जा सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 27 November 2026, 2:40 PM IST
Topics : Delimitation Bill 2026 Lok Sabha Modi Cabinet Meeting Parliament News Women Reservation Bill