किसानों के खातों में जल्द आ सकती है अगली किस्त, लेकिन इन छोटी गलतियों से अटक सकता है पैसा; अभी जान लें पूरी प्रक्रिया

PM किसान योजना की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। क्या इस बार सभी किसानों को मिलेगा पैसा या कुछ लोग रह जाएंगे वंचित? किस तारीख को आ सकती है अगली किस्त और किन जरूरी कामों को पूरा करना है, जानें कौन सी एक छोटी गलती आपके पैसे रोक सकती है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 April 2026, 8:34 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक अहम सहारा बनी हुई है। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

22वीं किस्त जारी होने के बाद अब सभी की नजरें 23वीं किस्त पर टिकी हुई हैं। ऐसे में किसानों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अगली किस्त कब तक आएगी और क्या इस बार कोई बदलाव होगा?

कब आएगी 23वीं किस्त?

सरकार द्वारा इस योजना की किस्तें हर चार महीने में जारी की जाती हैं। चूंकि 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हुई थी, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।

हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।

खुशखबरी! PM किसान की 23वीं किस्त की तारीख तय, इस दिन खाते में आएंगे ₹2,000

किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?

इस बार भी कई किसानों को किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। इसके पीछे कुछ जरूरी कारण हो सकते हैं:

ई-केवाईसी (e-KYC) अधूरी होना
आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना
भू-सत्यापन (Land Verification) पूरा न होना

अगर आपने अभी तक इन जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा नहीं किया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते सभी अपडेट पूरा कर लेना बेहद जरूरी है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अब आपको अपने स्टेटस के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

LPG Price : 14 KG सिलेंडर पर सरकार कितना खर्च करती है? जानिए हर सिलेंडर पर कितना नुकसान

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
“Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें
अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें
“Get Report” पर क्लिक करें

इसके बाद आपके गांव की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम और किस्त का स्टेटस आसानी से देख सकते हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 April 2026, 8:34 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement