Live Now

Parliament winter session Live: संसद का शीतकालीन सत्र आज हंगामेदार, राहुल गांधी और अमित शाह उठाएंगे आज बड़े मुद्दे

संसद का शीतकालीन सत्र आज हंगामेदार रहने की संभावना है। लोकसभा में राहुल गांधी SIR मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, जबकि राज्यसभा में अमित शाह वंदे मातरम् पर चर्चा करेंगे। दोनों सदनों में राजनीतिक बहसें तेज हो सकती हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 9 December 2025, 10:18 AM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 09 Dec 2025 10:39 AM (IST)

      एनडीए सांसदों ने पीएम मोदी को बिहार चुनाव जीत पर बधाई दी

      एनडीए संसदीय दल की बैठक में सांसदों ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और इसे उनके नेतृत्व की बड़ी सफलता बताया। बैठक में पीएम ने लोकसभा में होने वाली स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चर्चा से पहले सांसदों को रणनीति पर ब्रीफ किया। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के तरीके पर भी दिशा निर्देश दिए।

    • 09 Dec 2025 10:27 AM (IST)

      लोकसभा में SIR पर दो दिन की महाबहस, 20 घंटे तय

      संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर दो दिन की महाबहस के लिए कुल 20 घंटे निर्धारित किए हैं। यह बहस 9 और 10 दिसंबर 2025 को होगी। दोनों दिनों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यवाही चलेगी। विपक्ष का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे, जबकि सरकार की ओर से निशिकांत दुबे, पीपी चौधरी, अभिजीत गंगोपाध्याय और संजय जायसवाल सदन में पक्ष रखेंगे। बहस में मतदाता सूची की पारदर्शिता और सियासी आरोपों पर जोर रहेगा।

    • 09 Dec 2025 10:25 AM (IST)

      SIR और वंदे मातरम् बहस से पहले NDA सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी

      संसद के शीतकालीन सत्र में राजनीतिक हलचल अपने चरम पर रहने वाली है। लोकसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) बिल पर बहस से पहले प्रधानमंत्री मोदी NDA संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में सांसदों को SIR की अहमियत और सरकार की रणनीति समझाई जाएगी। दोपहर 12 बजे नागरिक उड्डयन मंत्री बयान देंगे और 12:10 बजे SIR पर बहस शुरू होगी। राज्यसभा में दोपहर 1 बजे वंदे मातरम् पर चर्चा होगी, जिसकी शुरुआत अमित शाह करेंगे। पिछली चर्चा लगभग 11 घंटे 45 मिनट तक चली थी और सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक रही।

    • 09 Dec 2025 10:21 AM (IST)

      प्रधानमंत्री मोदी NDA संसदीय दल की बैठक में शामिल, वरिष्ठ नेता भी मौजूद

      दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। बैठक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, जेडीयू सांसद संजय झा, NCP सांसद प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित हैं। बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।

    • 09 Dec 2025 10:20 AM (IST)

      वंदे मातरम पर बहस में अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा

      लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के भाषण पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष आज भी बहस से भागने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विपक्षी सांसद गैरहाजिर थे। ठाकुर ने कहा, “राष्ट्रभक्तों को वंदे मातरम् से ऊर्जा मिलती है, कुछ लोगों को एलर्जी।”

New Delhi: आज लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सरकार को SIR मुद्दे पर घेरने की तैयारी में हैं। वहीं राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वंदे मातरम् पर चर्चा करेंगे। दोनों सदनों में सियासी बहसें तेज रहने की संभावना है, जिससे संसद का शीतकालीन सत्र आज काफी हंगामेदार साबित हो सकता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 9 December 2025, 10:18 AM IST