लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस जारी है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद द्वारा पेश प्रस्ताव को विपक्ष के 118 सांसदों का समर्थन मिला है। बहस के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। गृह मंत्री अमित शाह आज सरकार का पक्ष रखेंगे।

स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा गरम (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर बुधवार को तीखी बहस देखने को मिल रही है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद द्वारा पेश इस प्रस्ताव को विपक्ष के 118 सांसदों का समर्थन मिला है। विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने कई मौकों पर निष्पक्षता नहीं बरती और सत्तापक्ष के पक्ष में झुकाव दिखाया। चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि "मैं जब भी बोलने उठता हूं, मुझे बोलने नहीं दिया जाता," जिस पर सदन में कई बार व्यवधान भी हुआ। इस प्रस्ताव पर कुल 10 घंटे की चर्चा तय की गई है। गृह मंत्री अमित शाह सरकार का पक्ष रखते हुए सदन को संबोधित करेंगे। वहीं असदुद्दीन ओवैसी और के. सी. वेणुगोपाल ने बहस की प्रक्रिया पर सवाल उठाए, जबकि भाजपा नेताओं ने आरोपों को निराधार बताया।