
पद्म पुरस्कार 2026
New Delhi: गणतंत्र दिवस 2026 से एक दिन पहले रविवार 25 जनवरी को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इस बार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री तीनों श्रेणी में कुल 131 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इन पुरस्कार विजेताओं में उत्तर प्रदेश के बाबूराम यादव का नाम भी शामिल है, जिन्हें पद्मश्री से नवाजा जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष भगवान दास रायकर, गुरमीत, अंके गौड़ा समेत कई हास्तियों को नवाजा जाएगा। जानते हैं कि किन-किन हस्तियों को मिलेगा पद्म सम्मान।
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में प्रदान किए जाते हैं। ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, व्यापार और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण सेवा, पद्म भूषण उच्च कोटि की सेवा और पद्मश्री उल्लेखनीय सेवा के लिए हैं।
Location : New Delhi
Published : 25 January 2026, 2:42 PM IST
Topics : Award Announcement Padma Bhushan Awards Padma Shri Awards Padma Vibhushan Awards Padma awards 2026