संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सोमवार को विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा मिडिल ईस्ट युद्ध समेत कई मुद्दों को लेकर संसद परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
New Delhi: सोमवार को संसद के बजट सत्र का दूसरे चरण विपक्ष के जोरदार हंगामे का साथ शुरू हो गया। विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है, जिसके लेकर संसद में गरमाहट देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर भारत के रुख समेत कई मुद्दों को लेकर संसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईरान में भारतीय छात्रों को दूतावास से मदद मिली। ईरान से लोगों को अर्मेनिया के रास्ते निकाला गया। भारतीयों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं ।विदेश मंत्री एस जयशंकर के राज्यसभा में बयान के दौरान विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वॉकआउट कर गए।
सरकार के रवैये से नाराज विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा एक बड़े बैनर के साथ संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा पीएम मोदी कंप्रोमाइज्ड, कंप्रोमाइज्ड और सरेंडर करो, सरेंडर करो के नारे लगाये गये।
Rahul Gandhi के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में Akhilesh Yadav भी संसद में शामिल हुए। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की।देखिए आगे क्या हुआ?#AkhileshYadav #RahulGandhi #DonaldTrump #INDIABloc #ParliamentProtest #IndianPolitics #BreakingNews… pic.twitter.com/nlcG7IbARp
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 9, 2026
विपक्षी दलों की नारेबाजी और प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव समेत तमाम विपक्षी दलों के सांसद शामिल रहे। इस प्रदर्शन में विपक्षी दलों की महिला सांसदों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही चेयर पर आए एनके प्रेमचंद्रन ने सदन को वर्तमान लोकसभा के सदस्य मेघालय के शिलांग से सांसद डॉक्टर रिकी एंड्रू और चार पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी और दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।