नोएडा एयरपोर्ट पर किराया विवाद के बाद इंडिगो-अकासा ने घटाए दाम, यात्रियों को राहत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों के किराए को लेकर उठे विवाद के बाद इंडिगो और अकासा एयर ने कई रूटों के टिकट दाम घटा दिए हैं। पहले नोएडा से किराया IGI से अधिक बताया जा रहा था, जिससे यात्रियों में नाराजगी थी। अब किराए में कमी से कुछ राहत मिली है।

Updated : 13 May 2026, 10:21 AM IST
google-preferred

Noida: Noida International Airport से उड़ानों के टिकट किराए को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद एयरलाइनों ने कीमतों में संशोधन किया है। शुरुआती शेड्यूल में दिल्ली के Indira Gandhi International Airport की तुलना में नोएडा एयरपोर्ट से कुछ रूटों पर अधिक किराया दिखाया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया और यात्रियों के बीच चर्चा तेज हो गई थी।

इंडिगो और अकासा एयर ने घटाए किराए

सूत्रों के अनुसार, इंडिगो और अकासा एयर ने कई रूटों पर किराए में कमी की है। पहले नोएडा से लखनऊ का किराया इंडिगो की ओर से 4,981 रुपये दिखाया जा रहा था, जिसे अब घटाकर 3,394 रुपये कर दिया गया है। यह किराया अब दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से दिख रहे किराए के बराबर हो गया है।

इसी तरह बेंगलुरू रूट पर अकासा एयर के टिकट में भी कमी देखने को मिली है। सोमवार को नोएडा से बेंगलुरू का किराया लगभग 8,532 रुपये था, जो मंगलवार को घटकर करीब 6,500 रुपये हो गया। इस बदलाव के बाद यात्रियों को कुछ राहत मिली है।

Noida Car Fire: नोएडा में सड़क पर धधकी चलती कार, जानें क्यों लगती है अचानक कारों में आग

आईजीआई एयरपोर्ट से तुलना का मुद्दा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शेड्यूल जारी होने के बाद कई रूटों पर किराया दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में अधिक बताया गया था। बेंगलुरू, लखनऊ, मुंबई और जम्मू जैसे प्रमुख शहरों के लिए नोएडा से महंगे टिकट होने की बात सामने आई, जिससे यात्रियों की उम्मीदों को झटका लगा। लोगों को उम्मीद थी कि नया एयरपोर्ट बेहतर सुविधा के साथ किफायती यात्रा विकल्प देगा।

सोशल मीडिया पर चर्चा और नाराजगी

किराया अंतर सामने आने के बाद यह मुद्दा मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन गया। यात्रियों और विशेषज्ञों ने सवाल उठाए कि नया एयरपोर्ट शुरू होने से पहले ही किराए अधिक क्यों दिखाए जा रहे हैं।

यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) का निर्धारण

एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) तय कर दी है। घरेलू प्रस्थान यात्रियों के लिए यह शुल्क 490 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह 980 रुपये होगा।

आगमन करने वाले यात्रियों के लिए घरेलू श्रेणी में 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में 420 रुपये यूडीएफ तय किया गया है। एयरपोर्ट ऑपरेटर ने पहले इससे अधिक शुल्क प्रस्तावित किया था, लेकिन नियामक ने इसे कम कर दिया।

Noida Protest: सेक्टर 64 से 121 तक फिर तनाव, वेतन विवाद पर भड़के श्रमिक

Noida International Airport से 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत प्रस्तावित है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए नए रूट और सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Location :  Noida

Published :  13 May 2026, 10:21 AM IST

Advertisement