हिंदी
मौसम अपडेट (Img: Google)
New Delhi: दिल्ली में आज यानी 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी नहीं जारी की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 31°C और रात का न्यूनतम तापमान 19°C तक रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 25 अक्टूबर के बाद तापमान में और तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे राजधानी में सर्दी का असली आगाज होगा।
उत्तर प्रदेश में भी अब मौसम बदलने लगा है। दिन में धूप खिली रहेगी लेकिन सुबह और रात में ठंड का असर महसूस किया जा सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है, यानी अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। ग्रामीण इलाकों में सुबह की ओस और ठंडी हवाओं ने किसानों को सर्दी की तैयारियों की याद दिला दी है।
मौसम अपडेट (Img: Google)
UP में ठंडी हवाओं का दौर शुरू, मानसून के बाद गुलाबी ठंड का स्वागत; जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में आज के मौसम की बात करें तो यहां भी कोई बारिश नहीं होगी। अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 20°C तक रह सकता है। सुबह-शाम के समय लोगों को अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी।
झारखंड में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने वज्रपात और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी है। लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है, खासकर खुले स्थानों पर मोबाइल या मेटल से बने उपकरणों का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। 24 सितंबर के बाद से फिर से बारिश सक्रिय हो सकती है।
Weather Update: ठंड ने दी दस्तक, दिल्ली से कश्मीर तक मौसम में आया बदलाव
उत्तराखंड में आज सभी जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने राज्य को ग्रीन जोन में रखा है। पहाड़ों में दिन में धूप और रात में सर्दी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है, जिससे पर्यटन गतिविधियों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Location : New Delhi
Published : 14 October 2025, 9:44 AM IST