
आज के मौसम का हाल (Source: Pinterest)
New Delhi: इन दिनों मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह गर्मी और शाम को सर्दी इस तरह से बदलते मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसी बीच मौसम ने वेदर को लेकर ताजा अपडेट दिया है। इस साल दिवाली से पहले कई राज्यों में बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने के बावजूद कम से कम 12 राज्यों में बारिश की आशंका है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 नवंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत 12 राज्यों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा, मैदानी इलाकों में बिजली गिरने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालाँकि, व्यापक भारी वर्षा की संभावना कम है।
मौसम विभाग ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त, इन क्षेत्रों में हवा की गति 50-60 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। बारिश के कारण इन राज्यों में तापमान में भारी गिरावट की उम्मीद है।
मौसम विभाग का ताजा अपडेट (Source: Pinterest)
उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा हो सकता है। मौसम विभाग ने आगरा,अलीगढ़,मेरठ,मथुरा,कानपुर,हमीरपुर,अयोध्या,झांसी,गोंडा,बहराइच और ललितपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। नतीजतन, न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
दिल्ली में 6 नवंबर को तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान लगभग 17°C रहने का अनुमान है।
मंदिर में पुजारी को बांधा, चांदी का नाग-छत्र लूटा; पुलिस से भिड़े तो दो बदमाशों को लगी गोली!
बिहार के जिलों भागलपुर, पूर्णिया, लखीसराय, अरवल, नवादा, गया, कटिहार, भोजपुर और बक्सर में तेज हवाएं चलने की आशंका है. साथ ही, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, कई क्षेत्रों में हवा की गति 60-65 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। उत्तराखंड में बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में राजौरी, कुपवाड़ा, पुंछ, मुजफ्फराबाद, उधमपुर, कुलगाम, गांदरबल, कठुआ और डोडा में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6°C तक गिर सकता है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, बांकुरा, मालदा, कलिम्पोंग, दुर्गापुर, नादिया, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और हुगली जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान लगभग 29°C रहने का अनुमान है।
आपदा पीड़ितों के लिए यूपी सरकार का बड़ा ऐलान, आश्रितों को 4 नहीं अब मिलेंगे 8 लाख रुपये
पंजाब के फरीदकोट, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, बरनाला, संगरूर, मुक्तसर और बठिंडा जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. हरियाणा में, सोनीपत, पानीपत और करनाल सहित कई जिलों में तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है; कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है.
Location : New Delhi
Published : 6 November 2026, 12:17 PM IST