दिल्ली के शास्त्री पार्क में DTC इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में DTC की इलेक्ट्रिक बस बुधवार की रात निर्माणाधीन छोटी पुलिया पर फंस गई। बस चालक ने जब बस को निकालने की कोशिश की तो अचानक उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि, हादसे के वक्त बस में कोई यात्री नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 November 2026, 1:11 PM IST

New Delhi: दिल्ली के शास्त्री पार्क अंडरपास के पास बुधवार की रात डीटीसी (DTC) की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

DTC की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक भीषण आग लग गई (IMG-X)

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में DTC की इलेक्ट्रिक बस बुधवार की रात निर्माणाधीन छोटी पुलिया पर फंस गई। बस चालक ने जब बस को निकालने की कोशिश की तो अचानक उसमें आग लग गई। पल भर में ही बस आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि, हादसे के वक्त बस में कोई यात्री नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शास्त्री पार्क थाना पुलिस बस को पुलिया से निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था कर रही है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में वीजा के नाम पर फर्जीवाड़ा? 5 भारतीय छात्रों की फीस वापसी की मांग कोर्ट ने ठुकराई

अचानक बस से धुआं उठने लगा

बताया जा रहा है, कि DTC बस सड़क के एक ब्रेकर या निर्माणाधीन पुलिया पर फंस गई थी। काफी देर तक बस को निकालने की कोशिश की गई, जिसके दौरान अचानक बस से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। घटना सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- घर के पास पसरा सन्नाटा, 21 वर्षीय दीपक की हत्या से दहला नगला चाहर, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

वास्तविक कारणों की जांच कर रही पुलिस

आरोप है कि रात करीब 10:45 बजे चालक बस को निकालने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पुलिया के पत्थरों और बस के पिछले पहियों के बीच लगातार रगड़ होती रही। इससे बस में आग लग गई। रात करीब 11 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रात 12 बजे आग पर काबू पा लिया। दमकलकर्मियों के अनुसार, पहियों में लगातार रगड़ होने के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि पुलिस और दमकल अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बस चालक के व्यवहार को लेकर भी कुछ आरोप लगाए गए हैं, जिसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  12 November 2026, 1:11 PM IST