
दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन का हल्ला बोल (Img: Dynamite News)
New Delhi: दिल्ली में रविवार को राजनीति के साथ-साथ एक अहम सवाल भी चर्चा में है कि राजधानी में बड़े विरोध प्रदर्शन के लिए आखिर कितनी कीमत चुकानी पड़ती है? वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA रामलीला मैदान में रैली कर रहा है। इस प्रदर्शन के जरिए विपक्ष चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के सामने अपनी आपत्तियां रख रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।
INDIA Bloc की महारैली के लिए निकले राहुल गांधी, देखिये काफिले का वीडियो #Congress #RahulGandhi #ramleelamaidan @INC @RahulGandhi https://t.co/vZiEJipkQF
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 1, 2026
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का प्रबंधन दिल्ली नगर निगम (MCD) करता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वहां एक दिन का कार्यक्रम आयोजित करने का कुल खर्च 1,21,080 रुपये है, जिसमें 18% GST भी शामिल है।
इस कुल खर्च में 50,000 रुपये का दैनिक किराया, 50,000 रुपये की रिफंडेबल (वापस मिलने वाली) सुरक्षा जमा राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट), 5,000 रुपये की ग्राउंड सिक्योरिटी फीस, 4,000 रुपये की सफाई फीस और 2,000 रुपये की लाइसेंस फीस शामिल है। इसके अलावा इसमें 10,080 रुपये GST के रूप में जुड़ते हैं।
हालांकि, जब 50,000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि वापस मिल जाती है, तो आयोजकों को होने वाला असल खर्च 71,080 रुपये रह जाता है।
SIR और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर दिल्ली में INDIA गठबंधन के विरोध मार्च में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल हुए। देखिए विरोध मार्च के दौरान अखिलेश यादव की मौजूदगी की खास तस्वीरें। #AkhileshYadav #INDIABloc #SIR #VoteChori #SamajwadiParty #OppositionUnity #INDIARally #RamleelaMaidan #PoliticalNews #DynamiteNews @samajwadiparty @yadavakhilesh @MamataOfficial
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 1, 2026
MCD के नियमों के तहत रामलीला मैदान में राजनीतिक और सामाजिक विरोध प्रदर्शनों के लिए बुकिंग करने पर सामान्य किराए की दरों में छूट मिल सकती है। इसका लाभ उठाने के लिए आयोजकों को दिल्ली पुलिस से 'अनापत्ति प्रमाण पत्र' (NOC) लेना होता है। ऐसे आयोजनों के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट (सुरक्षा राशि) को घटाकर 5,000 कर दिया गया है। आवेदन संबंधित संगठन या राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर आधार कार्ड के विवरण के साथ ऑफलाइन जमा करने होंगे।
Ramlila Maidan Rally: देश भर से जुटे कार्यकर्ता, राहुल गांधी के समर्थन में गूंजा मैदान #rahulgandhi #ramlilamaidan #oppositionrally #megarally #dynamitenews @INCIndia @RahulGandhi @samajwadiparty https://t.co/vwW7eqRzBo
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 1, 2026
11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक आदेश के बाद जंतर-मंतर को अधिकृत विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। अब बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के लिए तीन जगहें तय की गई हैं:
1. रामलीला मैदान: मध्य दिल्ली में स्थित इस मैदान का प्रबंधन MCD द्वारा किया जाता है।
2. बुराड़ी मैदान: उत्तरी दिल्ली में स्थित इस मैदान की देखरेख DDA द्वारा की जाती है।
3. CBD ग्राउंड: शाहदरा में स्थित यह मैदान भी DDA के अंतर्गत आता है।
Location : New Delhi
Published : 1 November 2026, 1:05 PM IST