NEET UG 2026: आरोपी धनंजय का बड़ा खुलासा, मनीषा नाम की युवती के पास छिपा है पेपर लीक का पूरा कच्चा चिट्ठा

NEET UG 2026: CBI जांच में आरोपी धनंजय ने उगला 'मनीषा' का नाम, जिसके पास हैं पेपर लीक के अहम राज। छात्रों को मिलेगा पूरा रिफंड और फिजिक्स वाला देगा फ्री कोचिंग। नई परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 14 May 2026, 10:41 AM IST

New Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा को देशभर में पूरी तरह रद्द कर दिया है। परीक्षा की शुचिता भंग होने और केंद्रीय एजेंसियों से मिले पेपर लीक के इनपुट के बाद यह कठोर कदम उठाया गया है। इस बीच जांच की आंच अब "मनीषा" नाम की एक रहस्यमयी महिला तक पहुंच गई है, जो इस पूरे सिंडिकेट की अहम कड़ी मानी जा रही है।

धनंजय का कबूलनामा

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब आरोपी धनंजय लोखंडे को अहमदनगर की अदालत ने दो दिन की CBI ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ के दौरान धनंजय ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया कि पुणे से हिरासत में ली गई मनीषा नाम की महिला के पास इस पूरे घोटाले की 'A to Z' जानकारियां मौजूद हैं।

सूत्रों के अनुसार मनीषा ही है जो पेपर लीक के नेटवर्क और अभ्यर्थियों के बीच सेतु का काम कर रही थी। CBI अब धनंजय को राजस्थान ले जाने की तैयारी में है, जहां इस नेटवर्क के तार जुड़े होने की आशंका है।

NTA का बड़ा फैसला

NTA ने आधिकारिक बयान में कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए थे। छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने परीक्षा रद्द करने और सभी उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन फीस वापस (Refund) करने का निर्णय लिया है। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, जानिए कब और क्यों शुरू हुई थी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

अलख पांडे का बड़ा ऐलान: फ्री कोचिंग से छात्रों को सहारा

परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्र मानसिक तनाव में हैं। ऐसे में 'फिजिक्स वाला' के फाउंडर अलख पांडे ने छात्रों के लिए राहत का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने घोषणा की है कि दोबारा परीक्षा होने तक Physics Wallah सभी स्टूडेंट्स को YouTube पर लाइव क्लास के जरिए मुफ्त कोचिंग देगा। अलख पांडे के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

NEET UG रद्द होने पर अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा वार, बोले-क्या गारंटी दोबारा परीक्षा सुरक्षित होगी?

CBI जांच और राजस्थान कनेक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरी जांच CBI को सौंप दी है। जांच एजेंसियां अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन है और किन-किन केंद्रों पर धांधली हुई। धनंजय और मनीषा से होने वाली आमने-सामने की पूछताछ में कई बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Location :  New Delhi

Published :  14 May 2026, 10:34 AM IST