
प्रतीकात्मक छवि
Chhattisgarh: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा बार्डर से आ रही है, जहां सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दो महिला समेत छह नक्सलियों को मार गिराया है। मृतकों में एक करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उईके भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने चार शव बरामद किए हैं। वहीं मुठभेड़ के खत्म होने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है।
Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर में भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, DRG के दो जवान शहीद
कंधमाल जिले के गंजम से लगे राम्पा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ओडिशा के स्पेशल फोर्स SOG व सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने नक्सलियों की सेन्ट्रल कमेटी सदस्य नक्सल कमांडर गणेश उइके को मार गिराया। बता दें कि नक्सली कमांडर गणेश उईके तीन दशकों तक बस्तर में सक्रिय रहा।
Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मनोज उर्फ मॉडम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली ढेर
इस दौरान कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने गणेश पर 1 करोड़ का इनाम घोषित किया था।
Location : Odisha
Published : 25 December 2025, 1:48 PM IST