Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर में भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, DRG के दो जवान शहीद

ये मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है। अभी भी मुठभेड़ चल रही है। पिछले कई घंटे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 3 December 2025, 6:13 PM IST
google-preferred

Chhattisgarh: भारत के विभिन्न हिस्सों को नक्सलियों से मुक्त कराने के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर और बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है।

ये मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है। अभी भी मुठभेड़ चल रही है। पिछले कई घंटे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में बुधवार सुबह 9 बजे से DRG दंतेवाड़ा-बीजापुर, STF एवं कोबार (CRPF) की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक सात नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। यही नहीं SLR राइफलें, 303 राइफलें और अन्य हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए गए हैं। इस मुठभेड़ में DRG बीजापुर के दो जवान प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी और आरक्षक दुकारू गोंडे शहीद हो गए। वहीं एक अन्य जवान सोमदेव यादव घायल हुए हैं। घायल जवान का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर हैं।

अब तक 12 माओवादी मारे गए

दंतेवाड़ा डीआईजी कमलोचन कश्यप ने इस मुठभेड़ के बारे में बताया है कि पिछले 2 घन्टे से जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस दौरान अब तक 12 माओवादी मारे गए हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं मुठभेड़ में दो DRG जवान के शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रही है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है। अभी भी मुठभेड़ चल रही है।

कई घंटे से फायरिंग जारी

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, पिछले कई घंटे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है। गंगालूर इलाके में पुलिस ने नक्सलियों को घेर रखा है। अब तक 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। मरने वाले नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

कैसे शुरू हुई मुठभेड़?

दरअसल, सुरक्षाबलों को बीजापुर के गंगालूर इलाके के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधि की खबर लगी है। इस सूचना के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG), एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की ज्वाइंट टीम को इलाके में भेजा गया था। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की टीम को देखते ही नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।

 

 

Location : 
  • Chhattisgarh

Published : 
  • 3 December 2025, 6:13 PM IST

Advertisement
Advertisement