
आज मिलेगा भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान
New Delhi: साल 2023 में रिलीज़ हुई फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा इस साल 1 अगस्त को की गई थी। अब इन विजेताओं को आज, 23 सितंबर, को आधिकारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह हमेशा की तरह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हो रहा है।
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 4 बजे से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी और सम्मान पत्र प्रदान करेंगी। यह समारोह भारत की सिनेमा इंडस्ट्री के लिए एक प्रतिष्ठित अवसर होता है।
Petrol Price: ये देश बेच रहा है पानी से भी सस्ता पेट्रोल! जानें नाम और कीमत
इस बार के पुरस्कारों में बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय सिनेमा तक के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (संयुक्त रूप से) शाहरुख खान – फिल्म: जवान और विक्रांत मैसी – फिल्म: 12वीं फेल कई बड़े नाम शामिल हैं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे का नाम शामिल है। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म में 12वीं फेल फिल्म का नाम भी शामिल है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक में सुदीप्तो सेन को उनकी फिल्म द केरल स्टोरी का नाम शामिल है।
मलयालम सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मोहनलाल को इस वर्ष का दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है, और यह किसी भी कलाकार को मिलने वाला सर्वोच्च फिल्म सम्मान होता है।
OTT Release: 15 अगस्त को ओटीटी मनोरंजन का तूफान, रिलीज हो रही है ये जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज
कोविड महामारी के कारण पिछले वर्षों के पुरस्कार वितरण में देरी हुई थी। इसी वजह से 2023 के पुरस्कारों का आयोजन अब किया जा रहा है, जबकि कई बार यह समारोह हर साल जुलाई-अगस्त में होता है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक सिनेमा कलाकार के योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। यह मंच नए और अनुभवी दोनों कलाकारों के लिए समान रूप से गौरव का क्षण होता है।
Location : New Delhi
Published : 23 September 2025, 9:37 AM IST
Topics : 71st National Film Awards National Film Awards Shah Rukh Khan First National Award Vikrant Massey