
पीएम मोदी के साथ नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन. (फाइल फोटो)
Nagaland: नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोहिमा राजभवन के पीआरओ के अनुसार, गणेशन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के आईसीयू में थे और शुक्रवार रात उनका निधन हो गया।
मीडिया रिपोर्ट अनुसार, 8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने घर पर उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां गहन निगरानी और उपचार के लिए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।
पीएम मोदी ने जताया दुख
राज्यपाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की। वह तमिल संस्कृति के प्रति भी गहरे भावुक थे। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
நாகாலாந்து ஆளுநர் திரு இல. கணேசன் அவர்களின் மறைவால் வேதனை அடைந்தேன். தேச சேவைக்கும், தேசத்தைச் சிறப்பாகக் கட்டமைக்கவும் தமது வாழ்க்கையை அர்ப்பணித்த ஒரு உண்மையான தேசியவாதியாக அவர் எப்போதும் நினைவுகூரப்படுவார். தமிழ்நாடு முழுவதும் பிஜேபி-யின் வளர்ச்சிக்கு அவர் கடுமையாக உழைத்தார்.… pic.twitter.com/fk9HyJMNSw
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2025
कैसे हुई मौत?
दरअसल चेन्नई के टी नगर स्थित अपने आवास पर शुक्रवार को गिरने से एल. गणेशन के सिर में चोट लगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एल गणेशन घर पर अचानक गिर पड़े थे और उन्हें बेहोशी की हालत में इमरजेसी डिपार्टमेंट में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आंतरिक चोट की संभावना जताई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा लिया गया था। एल. गणेशन काफी दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में थे। बता दें कि बीते दिनों नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने राज्य की जनता की ओर से एल गणेशन के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना भी की थी।
Location : Nagaland
Published : 15 August 2025, 11:11 PM IST
Topics : death Governor La Ganesan Nagaland PM Modi