
डरावनी सड़क फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
New Delhi: हमारे देश में कई ऐसी सड़कें हैं, जिनका नाम सुनते ही लोगों को डर का एहसास होने लगता है। दिन के समय ये सामान्य रास्तों की तरह दिखाई देती हैं, लेकिन जैसे ही शाम ढलती है और अंधेरा बढ़ता है, इनका माहौल पूरी तरह बदल जाता है। यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच इन जगहों को लेकर एक अलग ही खौफ है।
हाईवे पर भूत दिखने जैसी कहानियां
दरअसल, भारत में भूत प्रेत से जुड़ी कहानियां और मान्यताएं लबें समय से चलती आ रही है। अक्सर लोग इस प्रकार की घटनाओं का जिक्र करते हैं, जब रात में गाड़ी चलाते समय उनका सामना रहस्मयी शक्तियों से हुआ। सड़कों और हाईवे पर भूत दिखने जैसी कहानियां खूब प्रचालित रही हैं। इसी कड़ी आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी सड़कों के बारे में जहां से गुजरते हुए लोग डरते हैं।
ब्लू क्रॉस रोड की गिनती में चेन्नई की डरावनी सड़कों में होती है। कहा जाता है कि इस लेन पर कई आत्महत्याएं हुई हैं। रात के समय इस सड़क का नजारा बेहद भयावह हो जाता है
देश के सबसे डरावने रास्ते
ऐसी ही एक और सड़क है, मुंबई-गोवा हाईवे का काशेदी घाट, जिसे देश के सबसे डरावने रास्तों में गिना जाता है। यहां सफर करने वाले कई लोगों का दावा है कि इस इलाके में अक्सर अजीब और समझ से परे घटनाएं देखने को मिलती हैं।
सफेद साड़ी पहने एक महिला नजर
वहीं, दिल्ली का कैंटोनमेंट रोड भी लंबे समय से रहस्यमयी किस्सों के कारण चर्चा में रहा है। कई लोगों के अनुसार, यहां रात के समय सफेद साड़ी पहने एक महिला नजर आती है, जो गुजरने वाले वाहनों से लिफ्ट मांगती दिखाई देती है।
इसके अलावा, कुछ सड़कों को लेकर ऐसी कहानियां भी प्रचलित हैं कि वहां एक सिर कटा भूत भटकता है। कई लोग इसे देखने का दावा कर चुके हैं। हालांकि, इन घटनाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन यहां से गुजरने वाले लोग अक्सर अपने डरावने और अजीब अनुभवों का जिक्र करते नजर आते हैं।
Location : New Delhi
Published : 27 May 2026, 4:56 PM IST