हिंदी
19 राज्यों में कुदरत का डबल अटैक (Img- Envato)
New Delhi: त्योहारों के इस मौसम में कुदरत ने अपने तेवर बदल लिए हैं। रक्षाबंधन की आहट के साथ ही मानसून ने देश के बड़े हिस्से में फिर से पूरी ताकत के साथ वापसी की है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 अगस्त को एक साथ 19 राज्यों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी और मध्य भारत में मौसम अचानक खतरनाक हो गया है। उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में 31 अगस्त तक आफत की बारिश का दौर जारी रहेगा।
अगले 48 घंटे भारी! यूपी में मानसून का तूफानी कमबैक, नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश से सराबोर हुआ शहर
देहरादून, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है। वहीं झारखंड में 26 से 30 अगस्त तक लगातार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए रक्षाबंधन का सफर थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पूर्वी यूपी के मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। बिहार के भी अधिकतर हिस्सों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, जिससे किसानों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
राजधानी दिल्ली में मॉनसून भले ही थोड़ा धीमा पड़ा हो, लेकिन यहां भी राहत पूरी तरह गायब नहीं हुई है। 26 और 27 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और दोपहर के समय हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली दक्षिण-पूर्वी हवाएं मौसम में ठंडक तो बनाए रखेंगी, लेकिन राखी की खरीदारी के लिए घर से निकलने वालों को छतरी साथ रखनी होगी।
Location : New Delhi
Published : 26 August 2026, 7:50 AM IST