
गैस से ATM तक हर खर्च पर असर (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: 1 मई 2026 से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। हर महीने की तरह इस बार भी पहली तारीख कई वित्तीय अपडेट लेकर आई है, लेकिन इस बार के बदलाव सीधे किचन, ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट तक असर डाल रहे हैं।
तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के नए दाम तय करती हैं। इस बार भी घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखा गया है। खासतौर पर कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए हैं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट के खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं घरेलू गैस की कीमतों को फिलहाल स्थिर रखा गया है। इसके अलावा डिलीवरी सिस्टम में OTP आधारित प्रक्रिया को और सख्ती से लागू किया जा सकता है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
LPG सिलेंडर बुकिंग नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अगले माह नई व्यवस्था लागू होने की संभावना
मई की शुरुआत में एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में भी संशोधन हुआ है, जिसका असर हवाई टिकटों पर पड़ सकता है। साथ ही CNG और PNG की कीमतों में हल्का बदलाव किया गया है, जिससे वाहन चलाने वालों और घरेलू गैस उपयोगकर्ताओं के बजट पर असर पड़ सकता है। इन बदलावों का असर ट्रांसपोर्टेशन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
अब ATM से फ्री लिमिट के बाद कैश निकालना पहले से महंगा हो गया है। रिजर्व बैंक की मंजूरी के बाद प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क 21 रुपये से बढ़ाकर 23 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ है- अपने बैंक के ATM पर 5 और अन्य बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 तथा नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे।
क्रेडिट कार्ड धारकों, खासकर SBI कार्ड यूजर्स के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। लेट पेमेंट चार्ज में संशोधन करते हुए 500 से 1000 रुपये के बकाया पर अब 500 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा BPCL SBI कार्ड की एनुअल फीस माफी के लिए अब सालाना खर्च सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है, जो पहले 50,000 रुपये थी।
सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। अब गेम्स को तीन श्रेणियों- मनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स- में बांटा गया है। पैसे से जुड़े गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है और लेनदेन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए UPI लेनदेन में अतिरिक्त सुरक्षा परतें जोड़ी गई हैं। बड़े ट्रांजैक्शन के लिए अब अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया लागू हो सकती है। इससे यूजर्स को पेमेंट के दौरान कुछ अतिरिक्त स्टेप्स फॉलो करने होंगे, लेकिन इससे धोखाधड़ी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स ने अपने शुल्क ढांचे में भी बदलाव किए हैं।
Location : New Delhi
Published : 1 May 2026, 8:21 AM IST
Topics : ATM withdrawal charges credit card changes LPG price update May 2026 updates UPI rules India