मालवीय नगर अग्निकांड पर बड़ा खुलासा, होटल के पास नहीं थी NOC; 6 कमरों की अनुमति और हो रहा था ये काम

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि होटल के पास फायर NOC नहीं थी और सिर्फ 6 कमरों की अनुमति थी, जबकि 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated : 3 June 2026, 3:15 PM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है, जबकि कई झुलसे हुए लोग अभी भी जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस अग्निकांड को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्टों में पता चला है कि होटल के पास अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं था।

6 कमरों की अनुमति लेकिन 25 कमरों का संचालन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होटल को केवल 6 कमरों के संचालन की अनुमति मिली थी, लेकिन होटल द्वारा 25 कमरों का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा होटल के संचालन में कई अन्य अनियमितताएं भी पाई गई हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेड, NDMC समेत कई विभाग होटल की जांच में जुट गए हैं।

इस भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने होटल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

आग में जलकर जान गंवाने वालों की संख्या 21 हुई

शुरुआती रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में जलकर जान गंवाने वालों की संख्या 21 हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है, जबकि कुछ मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

अस्पताल में भर्ती 15 लोग ICU में हैं, जबकि 8 लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Location :  New Delhi

Published :  3 June 2026, 3:09 PM IST

Related News

Advertisement