हिंदी
अंकुश गुप्ता ने रोते-रोते सुनाया दर्द (Img: Dynamite News)
New Delhi: दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में जलकर 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस अग्निकांड ने गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार को पूरा खत्म कर दिया। साकेत के मैक्स अस्पताल में ICU में भर्ती राधेश्याम अग्रवाल के इलाज के लिए उनका परिवार दिल्ली आया था और अस्पताल के उसी होटल में ठहरा था जहां आग लगी। इस घटना में विवेक अग्रवाल समेत परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई।
इस अग्निकांड के अगले दिन डाइनामाइट न्यूज़ टीम मातम में डुबे अग्रवाल परिवार के बीच गुरुग्राम पहुंचा। डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए विवेक अग्रवाल के साले अंकुश गुप्ता की आंखें छलक उठी। आसुंओं के बीच गहरे दर्द से भरी जुबान से अंकुश गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज़ की संवाददाता दीपिका तिवारी से बातचीत की।
कौन हैं राजूभाई शुक्ला और मुकेशभाई राठवा जिन्हें भाजपा ने गुजरात से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
अंकुश गुप्ता के चेहरे पर अपने जीजा, बहन और परिवार के कुल 8 लोगों को खोने का दर्द साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि अब कुछ नहीं। हमने सब कुछ खो दिया।
कौन हैं रजनीश अग्रवाल, जिनको भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, पढ़ें बायो-डाटा
अंकुश गुप्ता ने इस अग्निकांड के लिये सरकार और प्रशासन को दोषी करार दिया। उनका कहना था कि हर स्तर पर लापरवाही हुई, जिसका खामियाजा उनको और कई लोगों को भुगतना पड़ा।
Location : New Delhi
Published : 4 June 2026, 7:44 PM IST