30 हजार फीट पर मौत से मुकाबला! उड़ते विमान की खिड़की उखड़ी, यात्री आधा बाहर लटक गया, फिर जो हुआ…

ग्रीस से जर्मनी जा रही माल्टा एयर की फ्लाइट में उड़ान के दौरान खिड़की उखड़ गई, जिससे 61 वर्षीय यात्री आंशिक रूप से विमान के बाहर खिंच गया। साथी यात्रियों की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। विमान को सुरक्षित वापस उतारा गया और हादसे की जांच शुरू कर दी गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 July 2026, 9:10 AM IST

New Delhi: ग्रीस से जर्मनी जा रही माल्टा एयर की एक फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की अचानक अपनी जगह से उखड़ गई। तेज दबाव के कारण खिड़की के पास बैठे 61 वर्षीय यात्री का सिर, गर्दन और कंधे बाहर की ओर खिंच गए। कुछ सेकंड की देरी उसकी जान ले सकती थी, लेकिन साथी यात्रियों की बहादुरी ने उसे मौत के मुंह से वापस खींच लिया।

उड़ान के कुछ मिनट बाद हुआ बड़ा हादसा

यह विमान ग्रीस के थेसालोनिकी शहर से जर्मनी के मेम्मिंगेन के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज आई और विमान के केबिन का दबाव तेजी से कम हो गया। इसी दौरान यात्री वाली खिड़की अपनी जगह से निकल गई।

यात्री आधा बाहर खिंच गया

हादसे के वक्त अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक हुए विस्फोट जैसी आवाज के बाद ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए और विमान तेजी से नीचे उतरने लगा। खिड़की के पास बैठे 61 वर्षीय यात्री का सिर, गर्दन और कंधे विमान से बाहर की ओर खिंच गए। पास बैठे यात्रियों ने बिना देर किए उसे पकड़कर अंदर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में उसे गर्दन, कंधे और शरीर पर चोटें आईं।

विमान में मच गई चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शी यात्री क्रिस्टिना ने बताया कि धमाका फटे हुए टायर से भी ज्यादा तेज था। कुछ ही सेकंड में पूरे विमान में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों को लगा कि विमान किसी बड़े हादसे का शिकार होने वाला है। पायलट ने तत्काल आपातकालीन प्रक्रिया अपनाते हुए विमान की ऊंचाई कम करनी शुरू कर दी।

सुरक्षित कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

एयरलाइन के अनुसार, विमान को सुरक्षित तरीके से वापस थेसालोनिकी एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। घायल यात्री को तुरंत चिकित्सकीय सहायता दी गई, जबकि बाकी यात्रियों को बाद में दूसरे विमान से जर्मनी भेजा गया।

Amarnath Yatra Big Update: अब लद्दाख से भी होगी अमरनाथ यात्रा, सिर्फ 6 किलोमीटर का बनेगा तीसरा सबसे छोटा मार्ग!

हादसे की जांच शुरू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में केबिन प्रेशर कम होने और दाहिने इंजन से जुड़ी तकनीकी समस्या की सूचना मिली थी। मामले की जांच संबंधित विमान दुर्घटना जांच एजेंसी कर रही है। जरूरत पड़ने पर अमेरिका की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) भी जांच में सहयोग करेगा।

सराफा बाजार में सोने-चांदी की लगातार दूसरे दिन तेजी, लखनऊ में 22 कैरेट का दाम 1,32,910 रुपये, जानें आज का ताजा भाव

2008 का था विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, यह बोइंग 737-800 विमान वर्ष 2008 से सेवा में था। उड़ान भरने के करीब छह मिनट बाद विमान लगभग 15 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचा था, लेकिन तकनीकी खराबी के बाद उसे तुरंत वापस लौटना पड़ा।

Location :  New Delhi

Published :  11 July 2026, 9:10 AM IST