
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Surat: ईटीपी (Effluent Treatment Plant) प्लांट्स की सफाई की व्यवस्था की सही तकनीक और व्यवस्था न होने के कारण चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद सूरत से लेकर बरछा इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस हादसे ने पूरी मशीनरी की पोल खोलकर रख दी है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न होने की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह सूरत के वराछा इलाके में स्थित शुगर मार्केट के पास हुआ। यहां एक ETP प्लांट की टंकी की सफाई करने गए चार मजदूर टंकी में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आ गये और दम घुटने के कारण सभी की मौत हो गई। पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
Location : Surat
Published : 7 June 2026, 2:32 PM IST