राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 7 मजदूर जिंदा जले; 1 अब भी फंसा
राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 7 मजदूरों की मौत हो गई और 1 अब भी फंसा हुआ है। घटना सुबह 9:30 बजे हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया। फैक्ट्री में केमिकल्स होने के कारण आग तेजी से फैल गई।