जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से गुरुवार को दुखद खबर सामने आयी है। सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे चार जवान शहीद हो गए और करीब 11 लोग घायल हो गए। आर्मी और पुलिस ने मिलकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया।

डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा
Doda: जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक भयावह घटना घटी है। यहां से गुजरते हुए सेना की कैस्पर गहरी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से 10 जवान शहीद हो गए और 12 अन्य घायल हुए हैं। सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है। कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिरा है। जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है।
हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। इस घटना से सेना में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सेना का बुलेटप्रूफ वाहन निकट के पोस्ट की तरफ जा रहा था। इसमें 21 जवान सवार थे। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद, बचाव और राहत टीमों को मौके पर भेजा गया। घायल सैनिक को दुर्घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल सेंटर में ले जाया गया है, जहां तीन सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में घायल सैनिकअस्पताल में भर्ती
Swami Avimukteshwaranand: UP सीएम योगी आदित्यनाथ का शंकराचार्य विवाद पर बयान, जानिये क्या बोले?
मौके से चार जवानों के शव बरामद किए गए। नौ जवानों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। उन्हें विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
सेना ने मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Swami Avimukteshwaranand: UP सीएम योगी आदित्यनाथ का शंकराचार्य विवाद पर बयान, जानिये क्या बोले?
सेना के अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। आर्मी जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि सेना के बुलेटप्रूफ वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। यह वाहन ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहा था।
8 जनवरी को गुलमर्ग सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दो आर्मी पोर्टर फिसलकर गहरी खाई में गिर गए थे। वे अनिता पोस्ट की ओर जा रहे थे। जिसके लिए बाद में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और दो दिन बाद उनके शव बरामद किए गए थे. मृतकों की पहचान 27 साल के लियाकत अहमद डीडार्ड और 33 साल के इश्फाक अहमद खटाना के रूप में हुई थी। बारामूला जिले के चंदूसा इलाके के रहने वाले थे।