हिंदी
थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा
Chennai: चेन्नई के एन्नोर इलाके में थर्मल पॉवर प्लांट में हुए हादसे में नौ निर्माण मज़दूरों की मौत हो गई है और दो घायल हो गए, सभी मजदूर उत्तर भारत से हैं। घायलों को स्टेनली मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मजदूर काम कर रहे थे कि अचानक उनके ऊपर 30 फीट ऊंचाई से आर्च गिर गया जिससे अफरातफरी मच गई और इसमें दबकर नौ मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी प्रवासी मजदूर बताए जा रहे हैं जो उत्तर भारत के रहने वाले हैं। मलबे में दबे हुए मजदूरों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
घायल मजदूरों में से एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। दस से ज्यादा मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल मजदूरों को नॉर्थ चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अवादी पुलिस आयुक्तालय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि, दुर्घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनकी प्राथमिक चिकित्सा की जा रही है। डॉ. राधाकृष्णन ने अस्पताल में जाकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घायलों को हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाए।
तमिलनाडु विद्युत बोर्ड के सचिव और तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम (TANGEDCO) के अध्यक्ष डॉ. जे. राधाकृष्णन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग असम और आसपास के इलाकों के थे। भेल के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। दुर्घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को तुरंत उत्तर चेन्नई के स्टैनली गवर्नमेंट हॉस्पिटल में भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतक मजदूर असम और आसपास के इलाकों से थे। एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन तमिलनाडु इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (TNEB) के चेयरमैन डॉ. जे. राधाकृष्णन ने कहा कि वह स्थिर है।
Location : Chennai
Published : 30 September 2025, 9:38 PM IST
Topics : Chennai deaths Thermal Power Station tragedy
No related posts found.