हिंदी
महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा उपचुनाव की घोषणा (Img: Google)
New Delhi: भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। ये सीटें महाराष्ट्र की सुनेत्रा अजित पवार और तमिलनाडु के सी. वे. षणमुगम के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। आयोग ने इन उपचुनावों के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार महाराष्ट्र से सुनेत्रा अजित पवार ने 6 मई 2026 को इस्तीफा दिया था। जिसकी वजह से उनकी सीट 4 जुलाई 2028 तक खाली मानी जाएगी। वहीं तमिलनाडु के सी. वे. षणमुगम ने 7 मई 2026 को इस्तीफा दिया, जिनका कार्यकाल 29 जून 2028 तक था। इन दोनों राज्यों की रिक्त सीटों को भरने के लिए आयोग ने उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है।
निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार 1 जून 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून होगी। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
11 जून तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार मतदान के दौरान केवल इंटीग्रेटेड वायलेट रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा, जो रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा।
10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, चुनाव आयोग ने घोषित की तारीख
आयोग ने यह भी कहा है कि उपचुनाव प्रक्रिया की सख्त निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें।
Location : New Delhi
Published : 22 May 2026, 10:43 AM IST
Topics : Bye election schedule 2026 Election Commission Maharashtra vacancy Rajya Sabha by elections Tamil Nadu vacancy