
चंद्र ग्रहण शुरु
New Delhi: साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण अब शुरू हो चुका है। यह ग्रहण देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक लगेगा। इस दौरान ब्लड मून का नजारा भी देखने को मिलेगा। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना अच्छा होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान ब्लड मून का अनोखा नजारा भी देखने को मिलेगा जिसमें रात्रि करीब 11 बजे से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक देखने को मिल सकता है।
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार, रात 09 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा और रात 01 बजकर 26 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। इसका सूतक काल दोपहर 12.57 बजे से शुरू हो चुका है।
यदि चंद्र ग्रहण के दौरान आप जाग रहे हैं तो भजन, कीर्तन और मंत्र जाप जरूर करें। आप गुरु मंत्र का जाप कर सकते हैं। भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या भगवान शिव के मंत्र 'ओम नम: शिवाय' का जाप कर सकते हैं।
यह चंद्र ग्रहण भारत के कई शहरों में दिखाई देगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जो कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगा है। दूसरा, चंद्र ग्रहण पर करीब 122 साल बाद पितृपक्ष का भी संयोग बना है।
एक तरफ चंद्र ग्रहण का सूतक काल और दूसरी तरफ पितृपक्ष की शुरुआत, यही वजह है कि प्रयागराज में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। सूतक काल में लोग संगम घाट पर स्नान करने आ रहे हैं। लेकिन गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण लोग संगम से पहले ही स्नान करके लौट रहे हैं। पितृपक्ष में श्राद्ध और पिंडदान करने गया जी जा रहे परिवार भी पहले प्रयागराज में गंगा स्नान से श्राद्धकर्म की शुरुआत कर रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 7 September 2025, 10:07 PM IST
Topics : Blood Moon Chandra Grahan Lunar Eclipse Purnima