ब्रेकअप के बाद भी जिंदा है ललित मोदी के दिल में सुष्मिता सेन के लिए प्यार, कहा आज भी हम दोस्त है

सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर ललित मोदी ने दी खास बधाई, बताया 'सबसे प्यारी दोस्त' आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का संदेश सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए सुष्मिता को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें अपनी 'सबसे प्यारी दोस्त' बताया.......

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 November 2026, 10:28 AM IST

New Delhi: सुष्मिता सेन के जन्मदिन पर ललित मोदी ने दी खास बधाई, बताया 'सबसे प्यारी दोस्त' बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने 19 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारों और फैंस ने खूब शुभकामनाएं दीं। हालांकि, इन सभी बधाइयों के बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का संदेश सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए सुष्मिता को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें अपनी 'सबसे प्यारी दोस्त' बताया। एक समय दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, अब वे साथ नहीं हैं, लेकिन ललित मोदी के इस संदेश से साफ है कि दोनों के बीच आज भी दोस्ती का रिश्ता बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- आज से शुरू होगा शादियों का सीजन, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी रौनक; बाजारों से लेकर मैरिज चहल-पहल हॉल तक रहेगी

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन पर लुटाया प्यार, लिखा खास संदे

ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुष्मिता सेन के लिए एक खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरी प्यारी दोस्त सुष्मिता सेन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमेशा मुस्कुराती रहिए।'
ललित मोदी के इस संदेश ने एक बार फिर दोनों को चर्चा में ला दिया। कभी एक-दूसरे के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे ललित और सुष्मिता अब भले ही साथ नहीं हैं, लेकिन ललित के इस पोस्ट से उनके बीच दोस्ती और अपनापन नजर आया।

2022 में सामने आया था दोनों के रिश्ते का सच

ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिश्ते की खबर जुलाई 2022 में सामने आई थी। उस समय ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी 'बेटर हाफ' बताते हुए अपने रिश्ते का खुलासा किया था। इसके बाद दोनों की शादी की खबरें भी चर्चा में आने लगी थीं। हालांकि, बाद में ललित मोदी ने खुद साफ कर दिया था कि दोनों ने शादी नहीं की है।

ये भी पढ़े- देवरिया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले; विधानसभा चुनाव 2027 से पहले SP का बड़ा फैसला

फरवरी 2025 में टूटा था रिश्ता, लेकिन आज भी कायम है दोस्ती

ललित मोदी और सुष्मिता सेन का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। फरवरी 2025 में ललित मोदी ने दोनों के अलग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद जून 2026 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने  ब्रेकअप की वजह भी बताई।
ललित मोदी के मुताबिक, सुष्मिता का काम और करियर भारत में था, जबकि वह खुद लंदन में रहते थे। दोनों के अलग-अलग देशों में रहने की वजह से उनके बीच दूरी बढ़ती गई, जिसका असर उनके रिश्ते पर पड़ा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सुष्मिता आज भी उनकी अच्छी दोस्त हैं।

फरवरी 2025 में टूटी था रिश्ता(AI Generated img)

सुष्मिता के ट्रोल होने पर ललित मोदी ने किया था बचाव, दिया था करारा जवाब

ललित मोदी के साथ रिश्ते की खबर सामने आने के बाद सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों ने उन्हें पैसों के लिए रिश्ता बनाने वाली तक कह दिया था। उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहकर भी ट्रोल किया गया था।
इस पर जून 2026 में एक इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि सुष्मिता ने अपनी मेहनत से पैसा और पहचान बनाई है। उन्हें किसी दूसरे के पैसों की जरूरत नहीं है। ललित मोदी का यह बयान भी उस समय काफी चर्चा में रहा था।

ये भी पढ़े- मुठभेड़: दिल्ली पुलिस और नोएडा STF की संयुक्त कार्रवाई, बुलंदशहर में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर

ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता लेने का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सुष्मिता सेन को जन्मदिन की बधाई देने के अलावा ललित मोदी अपनी नागरिकता को लेकर भी चर्चा में रहे। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने 14 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि अब वह ब्रिटिश नागरिक बन चुके हैं। उनके इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हुई थी।

Location :  New Delhi

Published :  20 November 2026, 10:28 AM IST