
केरलम में आज से सतीशन राज (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: वीडी सतीशन आज सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ समारोह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सतीशन के साथ 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे।
राज्यपाल को सौंपी गई सूची में ये नाम हैं शामिल
वीडी सतीशन की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई पूरी सूची में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन, सी पी जॉन और अनूप जैकब शामिल हैं।
गठबंधन सरकार में आईयूएमएल के पांच मंत्री
केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की इस सरकार में आईयूएमएल भी शामिल होगी। पार्टी ने कहा है कि सीएम सतीशन के मंत्रिमंडल में उसके पांच मंत्री होंगे। तिरुवनंतपुरम में आज आयोजित होने वाले शपथ समारोह में आईयूएमएल विधायक पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, एन शमसुद्दीन, के एम शाजी और अब्दुल गफूर भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।। कुट्टीयाडी विधायक परक्कल अब्दुल्ला ढाई साल बाद मंत्री बनेंगे।
योगी सरकार के नए मंत्रियों को मिले विभाग, जानिए किस मंत्री को मिली कौन-सी जिम्मेदारी
यूडीएफ ने 2026 के केरल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और सीएम पिनरई विजयन नीत शासन का अंत हुआ। कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ गठबंधन ने 140 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की। आईयूएमएल ने 22, एलडीएफ ने 35 और भाजपा ने 3 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की।
Location : Thiruvananthapuram
Published : 18 May 2026, 6:32 AM IST
Topics : governor rv arlekar. kerala cm vd satheesan oath chief minister udf cabinet ministers swearing in