
दिल्ली HC को मिले नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
New Delhi: जस्टिस नितिन वासुदेव साम्ब्रे को सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किए जाने के बाद केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जस्टिस सांबरे जस्टिस उपाध्याय के पद छोड़ने के दिन से यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
जस्टिस साम्ब्रे का जन्म 19 दिसंबर, 1967 को नागपुर में हुआ था। उन्होंने 1992 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लॉ, नागपुर से लॉ में ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने 25 अगस्त, 1992 को एक एडवोकेट के तौर पर एनरोल किया और उस समय के सीनियर एडवोकेट शरद ए बोबडे (भारत के पूर्व चीफ जस्टिस) के साथ लीगल करियर शुरू किया था।
रूठी बुआ पिघली, आकाश आनंद को फिर सौंपी राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी
जस्टिस साम्ब्रे ने बॉम्बे हाई कोर्ट, नागपुर में प्रैक्टिस की थी और 2004-07 तक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, नागपुर के सेक्रेटरी रहे थे. उन्हें 6 जनवरी, 2014 को बॉम्बे हाईकोर्ट का जज बनाया गया था और जुलाई 2025 में उनका दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर हो गया था।
मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, इन मंत्रियों की होगी छुट्टी, इनका बढ़ेगा कद
मंगलवार यानी आज मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय का दिल्ली हाईकोर्ट में आखिरी दिन है। इस मौके में उनके लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया है। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे।
Location : New Delhi
Published : 6 October 2026, 3:37 AM IST
Topics : Acting Chief Justice Appointed Delhi High Court Judiciary News justice nitin vasudev sambre