
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Seraikella: खरसावां थाना क्षेत्र के कांटाडीह में हुए बाया सरदार हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया था। लेकिन पुलिस ने महज 48 घंटे में इस जघन्य हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया।
मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि हत्या की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी सुनीता सरदार ही निकली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनीता सरदार के साथ उसके भाई सोमा मुंडा और दो अन्य सहयोगियों बीर सिंह मुंडा व बिरा मुंडा को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा फरसा, एक होंडा स्कूटी (JH01GF1233) और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। ये साक्ष्य घटना की पूरी कड़ी को साबित करने में अहम साबित हुए।
हैरतअंगेज खुलासा: गिरफ्तार अभियुक्त बोला-महिला को सवा लाख में था खरीदा
पुलिस के अनुसार, सोमा मुंडा का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी कुचाई थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट और यूएपीए जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रह चुका है। हत्या की वजह आपसी विवाद और पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
Ghaziabad News: दमकल कर्मियों ने जान पर खेल कर चार लोगों की बचाई जिंदगी
थाना प्रभारी गौरव कुमार, राम रेखा पासवान, श्याम बाबू राठोर और तकनीकी शाखा की टीम ने इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने कहा कि सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
Location : Seraikella
Published : 5 May 2026, 4:05 PM IST