झारखंड में आज पुलिस और छात्रों के बीच आर पार की जंग, पुलिस ने संभाला मोर्चा, किए ये कड़े इंतजाम

राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 August 2026, 5:55 AM IST

Ranchi: झारखंड में छात्रों के आंदोलन ने  तेजी पकड़ ली है। उनका गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। इसी के चलते सोमवार को आंदोलनकारियों ने विधानसभा घेराव का एलान किया है। इससे पहले पुलिस अलर्ट हो गई है। जेपीएससी और जेएसएससी अभ्यर्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने की मांग कर रहे आंदोलनकारियों को रोकने के लिए कंटीले तारों की बैरिकेडिंग की गई है।

गौरतलब है कि पीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने की मांग कर रहे है।  राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इसी बीच रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच गेस्ट हाउस में कई दौर की वार्ता भी हुई।

बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने के बावजूद कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग पर सहमति नहीं बन सकी। वार्ता बेनतीजा रही और छात्रों ने आज का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रखने का एलान किया।

ED Director Rahul Navin Extension: राहुल नवीन पर सरकार का भरोसा कायम, ED डायरेक्टर का कार्यकाल एक साल बढ़ा

12 जगहों पर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग

छात्रों के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर करीब 12 स्थानों पर कंटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई है। इन बैरिकेडिंग में नुकीले स्टील के तार लगाए गए हैं, जिन्हें पार करना मुश्किल है। ऐसे में इन्हें पार करने की कोशिश करने पर प्रदर्शनकारियों के घायल होने की आशंका भी बनी हुई है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 बिहार-बंगाल-झारखंड तक फैला था गोकशी का काला कारोबार, अमेठी में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

शांतिपूर्ण तरीके से विरोध

वहीं छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि विधानसभा घेराव शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। छात्र अपनी मांगों को पूरा करने की जिद पर अड़े है।

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने छात्रों से अपील की है कि वे विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिया है कि छात्रों के साथ अनावश्यक सख्ती या जबरदस्ती न की जाए और स्थिति को बातचीत के जरिए नियंत्रित करने का प्रयास किया जाए।

Location :  Ranchi

Published :  10 August 2026, 5:46 AM IST