
एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत 10 ढेर
Jharkhand: झारखंड में कोबरा बटालियन की गुरुवार की सुबह सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादी नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारंडा के जंगली इलाकों में नक्सली सक्रिय हैं। इस इनपुट के आधार पर कोबरा झारखंड, जगुआर और जिला पुलिस की ज्वाइंट टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के करीब पहुंचे, नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ कई घंटों तक चली। भारी पड़ते देख कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
किरीबुरू थाना क्षेत्र के कुमड़ी के सारंडा जंगल में कोबरा के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिसमें से एक करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है। दो दिन पहले सीआरपीएफ के डीजी जिला पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई थी। करीब घंटेभर चली इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज करने का निर्देश भी दिया गया था। मौजूदा समय में सारंडा में 32 लाख से लेकर 1 करोड़ 20 लाख तक के इनामी कई नक्सलियों के होने की बात कही जा रही है। फिलहाल नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
सुरक्षा बलों के मुताबिक सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं। इनमें माओवादी संगठन के टॉप लीडर मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु और अनल शामिल हैं। इसके अलावा असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ इलाके में घूम रहे हैं। सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं और इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।
Location : Jharkhand
Published : 22 January 2026, 1:54 PM IST
Topics : Cobra Battalion encounter Jharkhand Naxal