
तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन (Img: Dynamite News)
Latehar: झारखंड पुलिस को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने और अपराध अनुसंधान को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन शुक्रवार को लातेहार टाउन हॉल में हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नई तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों और आधुनिक पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
समापन समारोह में पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कौशल किशोर, लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार, लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव तथा पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों के बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए।
7 साल के बच्चे बने 29 साल के मजदूर! मनरेगा में ऐसा खेल, जिसने खोल दी सिस्टम की पोल
तीन दिनों तक चले इस ड्यूटी मीट में अपराध अनुसंधान को अधिक मजबूत बनाने, मामलों के त्वरित निष्पादन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को वैज्ञानिक तरीकों से जांच करने और डिजिटल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ कार्यकुशलता में भी सुधार लाते हैं।
टीबी के सफाये के लिए समाज के हर व्यक्ति की भूमिका अहम, समय पर कराएं जांच और इलाज
डीआईजी कौशल किशोर ने कहा कि बदलते समय के साथ पुलिस को भी नई तकनीकों और आधुनिक संसाधनों से लैस होना जरूरी है। इससे अपराधों की जांच तेज और सटीक होगी। वहीं उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के समन्वय से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
Location : Latehar
Published : 19 June 2026, 6:30 PM IST