
ऊंची बर्फीली पहाड़ी पर नही फिसलेगें जवानों के पैर(AI Generated ig)
Jammu: ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद सेना के जवानों के सामने ठंड और फिसलन बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसी परिस्थितियों में बर्फीले युद्ध का प्रशिक्षण केंद्र बारामुला के गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल (हवास) के लिए सेना खास स्की बूट खरीदने जा रही है। 22 जोड़ी टैक्टिकल स्की बूट की इस खरीद का उद्देश्य बर्फीले इलाकों में प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बेहतर सुरक्षा और मजबूत पकड़ देना है। इन जूतों की खासियत है कि ये माइनस 30 डिग्री तापमान में भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़े- छठ महापर्व: लोकगीतों की गूंज और आस्था के बीच उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
हल्के वजन के कारण ऊबड़-खाबड़ और बर्फीले रास्तों पर चलते समय जवानों को अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। इन जूतों को इस तरह तैयार किया गया है कि जवान जरूरत के अनुसार स्कीइंग और पैदल चलने, दोनों गतिविधियों में इनका इस्तेमाल कर सकें। इनमें स्की-वॉक मैकेनिज्म दिया जाएगा। साथ ही ग्रिप वॉक सोल होगा, जिससे बर्फीली सतह पर चलते समय बेहतर पकड़ मिल सकेगी। जूतों में थर्मल इंसुलेशन की सुविधा भी होगी, ताकि बेहद कम तापमान में पैरों को गर्म रखने में मदद मिले।
जूतो का वजन हल्का होगा( AI Generated ig)
ये भी पढ़े- IMD Alert: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम
जूतों में 45 डिग्री तक मुड़ने वाले कफ दिए जाएंगे। इससे पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई और उतराई के दौरान पैरों को मोड़ने में आसानी होगी। इनमें हीट-मोल्डेबल शेल और लाइनर भी होंगे, जिन्हें पैर के आकार के अनुसार बेहतर फिटिंग देने के लिए ढाला जा सकेगा। सेना की इस खरीद का उद्देश्य बर्फबारी के दौरान जवानों को ऐसे जूते उपलब्ध कराना है, जो ठंड से बचाव के साथ कठिन पहाड़ी परिस्थितियों में आवाजाही को भी आसान बनाएं।
Location : Jammu
Published : 16 November 2026, 10:15 AM IST
Topics : indian army modernization Jammu news Military Gear Snow Boots for Soldiers soldier equipment upgrade