बड़ी उम्र की गर्लफ्रेंड संग इंटीमेट तस्वीरों पर मचा बवाल, ट्रोलर्स को एक्टर की खुली धमकी- ‘जान से मार दूंगा’

उम्र में बड़ी गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला संग वायरल तस्वीरों और ट्रोलिंग पर सौरब बेदी का करारा जवाब मैं इललोता नही हूं जो खुद से बड़ी उम्र की महिलाओं की ओर आकर्षित हुआ हूं। मैं तो थोड़ा शरीफी वाली लाइन में हूं, कोई लड़का मेरे सामने आके बोल दे एक बार... मैं उसे जान से मार दूंगा। 

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 November 2026, 12:30 PM IST

New Delhi: उम्र में बड़ी गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला संग वायरल तस्वीरों और ट्रोलिंग पर सौरब बेदी ने खुलकर बात की है उन्होंने साफ कहा कि उन्हें न तो रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने का कोई पछतावा है और न ही ट्रोल्स की बातों से कोई फर्क पड़ता है। एक्टर, मॉडल और 'स्प्लिट्सविला' फेम सौरब बेदी लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं सौरब की उम्र में बड़ी गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला के साथ कई इंटीमेट तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन पर खूब बवाल मचा था और उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी अब सौरब ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है और अपने रिश्ते का सच बताया है।

ये भी पढ़ें- शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगी, उनके गृह जनपद में भारी हिंसा, 30 से ज्यादा अवामी लीग के कार्यकर्ता घायल

पिछले 8 साल से है दोस्त

एक्टर, मॉडल और 'स्प्लिट्सविला' फेम सौरब बेदी लंबे समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सौरब की उम्र में बड़ी गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला के साथ कई इंटीमेट तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन पर खूब बवाल मचा था और उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। अब सौरब ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है और अपने रिश्ते का सच बताया है। 

ये भी पढ़ें-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर दौड़ी XUV, सड़क पार कर रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत

रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने का कोई पछतावा नहीं

सौरब ने डेलनाज दारूवाला के साथ अपने रिश्ते, निहारिका तिवारी के साथ ब्रेकअप और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर कमेंट करने करने वालों को भी जवाब दिया ।सौरब ने साफ तौर पर कहा कि डेलनाज दारूवाला संग रिलेशनशिप अनाउंस करने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।  हालांकि, इसके बावजूद उन्हें सोशल मीडिया पर डेलनाज के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने का कोई पछतावा नहीं है। गर्लफ्रेंड डेलनाज पर भद्दे कमेंट्स करने वालों को लेकर सौरब ने नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में कहा-मैं तो थोड़ा शरीफी वाली लाइन में हूं, कोई लड़का मेरे सामने आके बोल दे एक बार... मैं उसे जान से मार दूंगा। 

ये भी पढ़ें- सुजानगंज मार्ग पर खूनी हादसा, पिकअप की टक्कर से दो की मौत और दो घायल

जान से मारने की दी धमकी

सौरब ने अपने और डेलनाज के एज गैप पर होने वाले भद्दे कमेंट्स को गलत ठहराया।  उन्होंने कहा कि वो इकलौते ऐसे शख्स नहीं हैं, जो खुद से बड़ी उम्र की महिलाओं की ओर आकर्षित होते हैं। ट्रोल्स के बारे में बात करते हुए सौरब ने कहा कि लोगों के भद्दे कमेंट्स का उन पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता । उन्होंने उन दावों पर भी बात की, जिनमें कहा गया कि डेलनाज ने उन्हें मॉडलिंग के असाइनमेंट दिलाने में मदद की है। इस बारे में सौरब बोले- अगर उन्होंने दिलवाया भी होगा तो इससे क्या फर्क पड़ता है? सौरब ने बताया कि पिछले 8 साल से वो और डेलनाज दोस्त हैं।

मजबूत इरादों वाली लड़की है डेलनाज

जब उनसे पूछा गया कि क्या डेलनाज को ट्रोलिंग से फर्क पड़ता तो सौरब ने कहा- नहीं, वो बहुत मजबूत इरादों वाली लड़की हैं उन्हें भी ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता  बता दें कि सौरब बेदी ने कुछ समय पहले डेलनाज दारूवाला के साथ कई इंटीमेट तस्वीरें शेयर की थीं और लोगों से उन्हें भाभी कहने को कहा था इन तस्वीरों पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था बड़ी उम्र की डेलनाज के साथ रिलेशनशिप में होने को लेकर भी सौरब को लोगों ने खरी-खोटी सुनाई थी, जिसपर उन्होंने अब जवाब दिया है।

Location :  New Delhi

Published :  24 November 2026, 12:30 PM IST