IndiGo फ्लाइट को मिली हाईजैक की धमकी, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

बंगलूरू से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी वाला नोट मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पायलट विमान को वापस बंगलूरू ले आए। एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान की जांच शुरू की गई। एजेंसियां धमकी भरा नोट रखने वाले की पहचान में जुटी हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 November 2026, 12:27 AM IST

Bengaluru:  शनिवार को कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट के शौचालय में हाइजैक की धमकी वाला नोट मिलने से हड़कंप मच गया। पायलट ने विमान को वापस बेंगलुरु एयरपोर्ट  पर उतार दिया। एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान की जांच शुरू की गई। एजेंसियां धमकी भरा नोट रखने वाले की पहचान में जुटी हैं।

यह घटना फ्लाइट नंबर 6E 451 की है, जिसमें 178 यात्री सवार थे। विमान केमपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब शाम 5:50 बजे रवाना हुआ था। उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद एक यात्री शौचालय में गया तो वहां एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा था, यह विमान ठीक 6:30 बजे हाइजैक होने वाला है।

यात्री ने केबिन क्रू को सूचना दी, जिन्होंने पायलट को बताया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान बेंगलुरु लौट आया। सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 90 मिनट तक पूरी जांच की और इसे झूठी धमकी (होक्स) करार दिया।
एयरपोर्ट पर पर फुल इमरजेंसी घोषित
विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों और विमानन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद विमान को अलग स्थान पर खड़ा कर उसकी गहन जांच शुरू की गई। सुरक्षा एजेंसियां विमान में किसी संदिग्ध वस्तु या तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए जांच कर रही हैं।
बंगलूरू से लखनऊ जा रही थी फ्लाइट
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को बंगलूरू से लखनऊ जा रही फ्लाइट 6E-451 में सुरक्षा खतरे की सूचना मिली थी। तय प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई। जरूरी सुरक्षा जांच के लिए विमान को वापस बंगलूरू लाया गया।

E20 Petrol: पेट्रोल में 20% नहीं, 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

एयरलाइन ने जताया खेद

एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। यात्रियों को जलपान दिया जा रहा है और उड़ान से जुड़ी जानकारी लगातार साझा की जा रही है। इंडिगो के मुताबिक, जरूरी सुरक्षा जांच पूरी होने और संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद विमान दोबारा लखनऊ के लिए रवाना होगा।

Location :  Bengaluru

Published :  8 November 2026, 12:19 AM IST