
दिल्ली-एनसीआर के रेल यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: दिल्ली और आसपास के रेल यात्रियों के लिए 12 और 13 सितंबर को सफर करना मुश्किल हो सकता है। परिचालन संबंधी कार्यों के चलते उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने और कई ट्रेनों को बीच रास्ते से चलाने या वहीं समाप्त करने का फैसला किया है। इसका असर दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-पलवल और दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर चलने वाली ईएमयू-मेमू सेवाओं के साथ लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली से चलने वाली कई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को भी वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा। इनमें नई दिल्ली-रांची, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-भुवनेश्वर और नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को भी नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद होकर चलाने की योजना है।
12 सितंबर को गाजियाबाद-नई दिल्ली और नई दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलने वाली कई ईएमयू रद्द रहेंगी। इनमें 64425, 64432, 64429, 64433, 64441, 64410, 64443, 64418, 64445 और 64412 प्रमुख हैं। इसके अलावा नई दिल्ली-पलवल महिला ईएमयू 64492 भी नहीं चलेगी। पलवल-शकूरबस्ती रूट की कुछ सेवाओं को भी रद्द किया गया है।
गोमती एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, सियालदह राजधानी, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू, वैशाली एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों को नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद होकर संचालित किया जाएगा। कुछ ट्रेनों का संचालन साहिबाबाद, तिलक ब्रिज और हजरत निजामुद्दीन के रास्ते भी होगा।
Indian Railways: देश की आधुनिक ट्रेन Vande Bharat भटक गई अपना रास्ता, जाना था गोवा, पहुंची गई यहां
13 सितंबर को पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू, बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन ईएमयू और गाजियाबाद-शकूरबस्ती ईएमयू समेत कई सेवाएं रद्द रहेंगी। सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, शिवगंगा एक्सप्रेस, पानीपत-गाजियाबाद मेमू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रूट भी बदला जाएगा।
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं चलाने का निर्णय लिया है। मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू पलवल तक जाकर वहीं समाप्त होगी, जबकि अलीगढ़-नई दिल्ली ईएमयू गाजियाबाद तक चलेगी। पलवल-नई दिल्ली ईएमयू को हजरत निजामुद्दीन तक ही संचालित किया जाएगा। वहीं, श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस नई दिल्ली में समाप्त होगी।
परिचालन कार्यों के कारण 11 सितंबर को भी कई ट्रेनें रद्द रहीं। इनमें पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू 64015, गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू 64429 और 64433, नई दिल्ली-पलवल महिला ईएमयू 64492 तथा दिल्ली जंक्शन-शामली ईएमयू 64491 शामिल थीं। इनसे जुड़ी कुछ लिंक ट्रेनों को सीमित दूरी तक चलाया गया। गाजियाबाद-मथुरा और हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू समेत कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया था।
मुंबई आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की घोषणा की है। यात्रियों की मांग को देखते हुए बढ़नी से बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक त्योहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 05037/05038 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक पूजा स्पेशल कुल आठ फेरों में संचालित होगी।
ट्रेन संख्या 05037 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को बढ़नी से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय और शयनयान श्रेणी के 16 कोच शामिल हैं। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
05037 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बढ़नी से रात 7:45 बजे चलेगी। यह ट्रेन तुलसीपुर, गोंडा, बादशाहनगर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, कोटा, रतलाम और सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05038 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, ईदगाह आगरा, टुंडला, कानपुर, बादशाहनगर और गोंडा होते हुए दूसरे दिन रात 11:30 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
Location : New Delhi
Published : 12 September 2026, 8:28 AM IST
Topics : Delhi Railway Update EMU Train Cancelled Indian Railway Schedule Indian Railways News Rajdhani Express