INDIA Bloc Protest Live: दूसरे लंच मीट के लिए जुटे विपक्षी सांसद, राजघाट मार्च की तैयारी, पढ़ें पल-पल का अपडेट

दिल्ली में INDIA Bloc के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। नेताओं ने धरना देकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेताओं को हिरासत में लिया, जिसके बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 8 October 2026 , 2:31 PM

Delhi Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में INDIA Bloc का प्रदर्शन आज फिर जारी है। एक दिन पहले प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया था। आज होने वाले प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। इस प्रदर्शन से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए बने रहें।

 

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 08 Oct 2026 02:39 PM (IST)

      CEC Protest Live Update: खड़गे-प्रियंका की बैठक से पहले सड़क पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

      दिल्ली Live Update: CEC के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा की INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ बैठक और लंच से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर पहुंच गए हैं। मौके पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। प्रदर्शन के चलते सड़क का एक हिस्सा प्रभावित हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के राजघाट की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से विपक्षी सांसदों और कांग्रेस के प्रदर्शन जारी हैं।

    • 08 Oct 2026 02:31 PM (IST)

      INDIA Bloc Live Update: दूसरे लंच मीटिंग में पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे

      दिल्ली Live Update: CEC के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच विपक्षी सांसदों की दूसरी लंच मीटिंग में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कनॉट प्लेस पहुंचे। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
    • 08 Oct 2026 02:30 PM (IST)

      INDIA Bloc Live Update: कनॉट प्लेस में प्रदर्शन से ट्रैफिक प्रभावित, सड़कों पर जुटे विपक्षी कार्यकर्ता

      दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस इलाके में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। सड़कों पर प्रदर्शन के चलते कई जगह वाहनों की आवाजाही धीमी नजर आई।

    • 08 Oct 2026 02:26 PM (IST)

      DN Exclusive Live: दिल्ली प्रदर्शन में पीएम मोदी के समर्थन में लगे नारे

      दिल्ली Live Update: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कश्मीर से आए फहीम नजीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने खुद को पीएम मोदी का प्रशंसक बताते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री के समर्थन में यहां पहुंचे हैं। उनके हाथ में मौजूद तख्ती पर भी पीएम मोदी के प्रति समर्थन जताया गया।

    • 08 Oct 2026 02:23 PM (IST)

      DN Exclusive Live: कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के बीच हंगामा, युवक की पिटाई

      दिल्ली Live Update: कथित वोट चोरी के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में हंगामे की स्थिति बन गई। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के बीच नशे की हालत में पहुंचे एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

    • 08 Oct 2026 02:20 PM (IST)

      INDIA Bloc Live Update: KC वेणुगोपाल बोले- ‘हमारे लिए करो या मरो की लड़ाई’

      दिल्ली Live Update: कनॉट प्लेस में INDIA ब्लॉक की लगातार दूसरे दिन लंच बैठक हो रही है। कांग्रेस सांसद KC वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र और मतदाताओं की रक्षा के लिए लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि INDIA ब्लॉक के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। वेणुगोपाल के मुताबिक, दो बार पत्र भेजे जा चुके हैं और कल तक जवाब का इंतजार रहेगा।

    • 08 Oct 2026 02:11 PM (IST)

      Delhi Protest Live Update: IYC अध्यक्ष उदय भानु को पुलिस ने हिरासत में लिया

      दिल्ली Live Update: प्रदर्शन के दौरान IYC अध्यक्ष उदय भानु को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरता बताया है।

    • 08 Oct 2026 02:10 PM (IST)

      Congress News Live: देशभर में विपक्षी प्रदर्शन, Rahul Gandhi और INDIA Alliance पर नजर

      Live Update: SIR को लेकर देशभर में विपक्षी दलों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की गतिविधियां सामने आ रही हैं। दिल्ली समेत कई जगहों पर विरोध और राजनीतिक गतिविधियों के बीच राहुल गांधी और INDIA Alliance से जुड़े अपडेट पर नजर बनी हुई है।

    • 08 Oct 2026 02:09 PM (IST)

      कनॉट प्लेस Live Update: PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी

      दिल्ली Live Update: नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं। SIR को लेकर जारी विरोध के बीच मौके पर प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी के साथ पुलिस और सुरक्षा बल भी तैनात नजर आए। राजधानी में विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है।

    • 08 Oct 2026 02:08 PM (IST)

      कनॉट प्लेस Live Update: SIR को लेकर INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन जारी

      दिल्ली Live Update: नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में SIR को लेकर INDIA ब्लॉक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हिरासत में लेने और प्रदर्शन से रोकने का आरोप लगाया। भीड़ बढ़ने से कनॉट प्लेस में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है। मल्लिकार्जुन खड़गे के पहुंचने के बाद बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की बात कही जा रही है।

    • 08 Oct 2026 02:07 PM (IST)

      कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा

      कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    • 08 Oct 2026 02:05 PM (IST)

      कनॉट प्लेस Live Update: पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी, भारी पुलिस बल तैनात

      Delhi Live Update: कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    • 08 Oct 2026 02:04 PM (IST)

      कनॉट प्लेस Live Update: राजघाट जाने से पहले अचानक भड़का बवाल

      Delhi Live Update: राजघाट जाने से पहले कनॉट प्लेस में अचानक बवाल की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है। घटना को लेकर ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

       

    • 08 Oct 2026 02:02 PM (IST)

      Jantar Mantar Live Update: ध्रुव राठी ने प्रदर्शन को लेकर दी प्रतिक्रिया

      दिल्ली Live Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर ध्रुव राठी ने कहा कि अगर प्रदर्शन की जगह को ब्लॉक किया गया, तो पूरी दिल्ली विरोध प्रदर्शन का स्थल बन जाएगी।

    • 08 Oct 2026 02:00 PM (IST)

      Jantar Mantar Live Update: प्रदर्शन की अनुमति को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई

      दिल्ली Live Update: Jantar Mantar पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के खिलाफ Indian Youth Congress ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। याचिका पर आज तत्काल सुनवाई की मांग की गई। कोर्ट ने मामले को कल सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है।

    • 08 Oct 2026 01:54 PM (IST)

      Jantar Mantar Live Update: प्रदर्शन की अनुमति पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग

      Delhi Live Update: दिल्ली पुलिस द्वारा Jantar Mantar पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के खिलाफ Indian Youth Congress की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की गई। कोर्ट ने मामले को कल लिस्ट करने पर सहमति जताई है।

    • 08 Oct 2026 12:59 PM (IST)

      कनॉट प्लेस में बढ़ी सुरक्षा

      Delhi Live Update: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मेजबानी में होने वाले INDIA ब्लॉक के लंच से पहले नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    • 08 Oct 2026 12:29 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: दोपहर 1:45 बजे कैफे में जुटेंगे विपक्षी सांसद, Rajghat जाने की तैयारी

      Delhi Live Update: दिल्ली में INDIA Bloc के विपक्षी सांसद आज करीब दोपहर 1:45 बजे एक कैफे में बैठक करेंगे। बैठक में बुधवार के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद विपक्षी सांसद Rajghat की ओर मार्च कर सकते हैं।

    • 08 Oct 2026 12:25 PM (IST)

      Election Commission Row LIVE: विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी

      Delhi Live Update: विपक्ष के प्रदर्शन के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। सुरक्षा बढ़ाए जाने से जुड़ा हर ताजा अपडेट यहां पढ़ें।

    • 08 Oct 2026 12:24 PM (IST)

      Opposition Protest LIVE: INDIA Bloc के 10 नेताओं को राष्ट्रपति से मिलने की अनुमति

      Delhi Live Update: INDIA Bloc के 10 नेताओं को कल राष्ट्रपति से मिलने का समय दिया गया है। गठबंधन ने 15 नेताओं के लिए समय मांगा था, लेकिन राष्ट्रपति भवन ने प्रतिनिधिमंडल की संख्या कम करने को कहा। प्रतिनिधिमंडल में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

    • 08 Oct 2026 12:21 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest Live: अचानक बढ़ाई गई मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा,

      Delhi Live Update: INDIA Bloc के प्रदर्शन के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली में हलचल तेज है। आखिर CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी, इससे जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें।

       

    • 08 Oct 2026 12:18 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest Live: राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में लिए गए थे

      Delhi Live Update: एक दिन पहले दिल्ली में INDIA Bloc के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया था। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया था।

      आज INDIA Bloc के नेता एक बार फिर दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। विपक्षी दल चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखेंगे।

       

       

    • 08 Oct 2026 12:16 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest: प्रदर्शन को लेकर विपक्षी नेताओं की हलचल तेज

      दिल्ली में INDIA Bloc के प्रदर्शन को लेकर विपक्षी नेताओं की हलचल तेज हो गई है। प्रदर्शन में कई विपक्षी दलों के सांसदों के शामिल होने की बात कही गई है।

Location :  New Delhi

Published :  8 October 2026, 12:13 PM IST