भारत में सजा AI का सबसे बड़ा मंच, यहां जानिये कैसे करें रजिस्ट्रेशन और क्या है सम्मेलन का शेड्यूल

भारत का पहला ग्लोबल AI Impact Summit 2026 16 फरवरी से 5 दिन तक चलेगा। सम्मेलन में गूगल और OpenAI के CEO, पीएम मोदी और ग्लोबल टेक लीडर्स शामिल होंगे। AI पर रिसर्च, पैनल, एक्सपो और CEO राउंडटेबल आयोजित होंगे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 February 2026, 1:54 PM IST

New Delhi: भारत का पहला ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन, AI Impact Summit 2026 आज से शुरू हो गया है। यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और इसमें दुनियाभर की AI कंपनियां, विभिन्न देशों के प्रतिनिधि और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स भाग लेंगे। 19 और 20 फरवरी को मुख्य AI समिट आयोजित होगा, जिसमें ग्लोबल टेक लीडर्स और पॉलिसी मेकर्स शामिल होंगे।

सम्मेलन में शामिल प्रमुख हस्तियां

मुख्य कार्यक्रम में गूगल के CEO Sundar Pichai और OpenAI के CEO Sam Altman के शामिल होने की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा कई ग्लोबल टेक लीडर्स, इन्वेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स इस सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे।

AI Impact Summit 2026 में कैसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर कोई डेलिगेट के रूप में शामिल होना चाहता है तो उसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें जरूरी जानकारी दर्ज करना, डिजिटल फोटो अपलोड करना और ईमेल वेरिफिकेशन के लिए OTP प्रक्रिया पूरी करनी होती है। रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है। सफल रजिस्ट्रेशन के बाद डेलिगेट को QR कोड मिलेगा, जिसे सुरक्षा कर्मी कार्यक्रम स्थल पर स्कैन करेंगे। ध्यान दें, 19 फरवरी को पीएम मोदी के उद्घाटन के दौरान कुछ सेशन में डेलिगेट्स को एंट्री नहीं दी जाएगी।

AI Impact Summit 2026: तीन शब्दों में छिपा है भविष्य का फॉर्मूला… क्यों खास है ये वैश्विक मंच?

सम्मेलन का पूरा शेड्यूल

16 फरवरी: कीनोट संबोधन, पॉलिसी बेस्ड पैनल, एक्सपर्ट राउंडटेबल्स और इंडिया AI एक्सपो का उद्घाटन।
17 फरवरी: स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, जेंडर सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों से जुड़े AI केसबुक लॉन्च।
18 फरवरी: रिसर्च सिम्पोजियम और इंडस्ट्री सेशन, ग्लोबल टेक लीडर्स और स्टार्टअप्स अपने समाधान पेश करेंगे।
19 फरवरी: पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे, CEO राउंडटेबल और जिम्मेदार AI पर बहस।
20 फरवरी: GPAI की काउंसिल मीटिंग्स, जिम्मेदार और समावेशी AI पर बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा।

भारत AI सेक्टर में तेजी से आगे

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत का AI टैलेंट पूल 33% की दर से बढ़ रहा है। इंटरनेट उपयोगकर्ता 14.5 करोड़ हो चुके हैं। इस साल 69% कंपनियां AI में निवेश बढ़ाने की योजना में हैं। 80% कंपनियां उत्पादकता बढ़ाने के लिए AI को अपना रही हैं, जबकि 92% कंपनियां AI का इस्तेमाल कर रही हैं या करने की योजना में हैं। ये आंकड़े भारत को वैश्विक औसत से आगे दिखाते हैं।

AI Impact Summit: पीएम मोदी 19 फरवरी को करेंगे इंडिया एआई समिट की अध्यक्षता, कई देश लेंगे भाग; जानिये खास बातें

वैश्विक मंच पर भारत की महत्वाकांक्षा

AI Impact Summit 2026 भारत को वैश्विक AI मंच पर मजबूत पहचान दिलाने का अवसर है। सम्मेलन में ग्लोबल टेक लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स और इन्वेस्टर्स के विचार और सहयोग से भारत में AI अपनाने की दिशा और गति दोनों मजबूत होगी।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 16 February 2026, 1:54 PM IST