परमाणु ऊर्जा में भी आत्मनिर्भर बनेगा भारत, लगेंगे 5 नए रिएक्टर, समुद्र मंथन’ योजना मंजूर

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से परमाणु ऊर्जा में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए 5 नए रिएक्टर लगाने का ऐलान किया। उन्होंने अगले सात वर्षों में 5 से 8 सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू करने, विदेशी सामानों पर निर्भरता घटाने और ‘समुद्र मंथन’ योजना को मंजूरी देने की जानकारी दी।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 August 2026, 8:52 AM IST
google-preferred

New Delhi:80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए 5 नए रिएक्टर लगाने की घोषणा की।

5 से 8 सेमीकंडक्टर प्लांट लगेंगे

PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अगले 7 साल में शुरू 5 से 8 सेमीकंडक्टर प्लांट शुरु किए जाएंगे। उन्होंने कहा आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है। हम सस्ते और विदेशी सामानों पर निर्भरता कम करेंगे, क्योंकि विदेशी सामानों पर निर्भरता देश के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि 12 साल में मोबाइल उत्पादन 33 गुना बढ़ा है।

Independence Day 2026: पीएम मोदी, अखिलेश यादव और CM योगी समेत कई दिग्गजों ने देशवासियों को खास अंदाज में दी बधाई

समुद्र मंथन' योजना मंजूर

लाल किले से आज PM मोदी ने समुद्र मंथन' योजना को मंजूरी दी और कहा कि अब देश में ट्रेनें पूरी तरह बिजली से चलती है। सरकार 'नागरिक देवो भव के मंत्र पर काम कर रही है। अब पूरी दुनिया भारत के सामर्थ्य को पहचानती है । भारतीय उत्पाद ग्लोबल मार्केट में तेजी से पहुंच रहे हैं।

दूसरे देशों पर नहीं होना है निर्भर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है। हमें युवा शक्ति पर पूरा भरोसा है। देश 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' की सोच पर आगे बढ़ रहा है।

80th Independence Day 2026: 12 अफसरों को मिलेगा वीरता पदक, जानिए यूपी पुलिस के इन जांबाजों की पूरी लिस्ट

यूरिया बोरा भारत में सिर्फ 300 का

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूरिया बोरा दुनिया में 3000 का है जबकि भारत में सिर्फ 300 का किसानों को 1350 रुपये में DAP खाद देने का काम जारी रहेगा। भारतीय किसानों को ग्लोबल ब्रांड बनाना हमारा लक्ष्य है ।

स्वदेशी उत्पादों पर जोर

प्रधानमंत्री ने विदेशी सामानों पर निर्भरता कम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को सस्ते और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता घटाकर अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की क्षमता को पहचान रही है और भारतीय उत्पाद तेजी से ग्लोबल मार्केट में पहुंच रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  15 August 2026, 8:45 AM IST

Advertisement