हिंदी
आंधी की चेतावनी (Img- Internet)
New Delhi: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ घंटों के भीतर 17 राज्यों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, मध्य भारत के कई क्षेत्रों में लू का प्रभाव कमजोर पड़ने लगा है और अगले 24 घंटों में अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 30 मई को अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और लक्षद्वीप के कई नए क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ते हुए अपनी मौजूदगी मजबूत की है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और आसपास के इलाकों में मानसून के और आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, त्रिपुरा, मिजोरम, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, नागालैंड और मध्य प्रदेश सहित 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कई स्थानों पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
यूपी में मौसम का डबल अटैक, बांदा में झुलसाती गर्मी और पूर्वांचल में तूफानी बारिश ने लोगों को चौंकाया
राजधानी दिल्ली में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम के समय हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। हालांकि 1 और 2 जून को बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा और मेरठ सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया और दरभंगा में अगले दो दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में नौतपा की शुरुआत भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में धूलभरी आंधी और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब में 31 मई और 1 जून को मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Location : New Delhi
Published : 31 May 2026, 8:30 AM IST