पटना, कलकत्ता और बॉम्बे हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, नामों की हुई सिफारिश; देखिये सूची

पटना, कलकत्ता और बॉम्बे हाईकोर्ट में जल्द ही नये मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति होने वाली है। इन तीनों उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चीफ जस्टिस के रूप में जजों के नामों की सिफारिश की है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 9 August 2026, 4:13 PM IST
google-preferred

New Delhi: देश की न्यायपालिका से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पटना, कलकत्ता और बॉम्बे हाईकोर्ट को जल्द ही नए मुख्य न्यायाधीश मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन तीनों हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए तीन वरिष्ठ जजों के नामों की सिफारिश की है।

पटना हाईकोर्ट में वी. कामेश्वर राव का नाम

कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश की गई है।

कलकत्ता और बॉम्बे हाईकोर्ट में भी बदलाव

कॉलेजियम की सिफारिश के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी का नाम बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लिए सामने आया है। यानी तीनों नियुक्तियों में अलग-अलग हाईकोर्ट से वरिष्ठ जजों को नई जिम्मेदारी देने की तैयारी है।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में भी अहम बदलाव

इसी कड़ी में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जुड़ी भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के स्थायी मुख्य न्यायाधीश होंगे।

दो जजों के तबादले की भी सिफारिश

कॉलेजियम की सिफारिशों में जजों के तबादले भी शामिल बताए जा रहे हैं। जस्टिस मानस रंजन पाठक को गुवाहाटी हाईकोर्ट से ओडिशा हाईकोर्ट और जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा को ओडिशा हाईकोर्ट से गुजरात हाईकोर्ट भेजे जाने की सिफारिश की गई है।

Location :  New Delhi

Published :  9 August 2026, 4:13 PM IST

Related News

Advertisement